{"_id":"5dfccdcc8ebc3e87b2709119","slug":"jammu-and-kashmir-beat-maharashtra-in-ranji-trophy-group-c-bowler-shines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को हराया, चमके गेंदबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को हराया, चमके गेंदबाज
Fri, 20 Dec 2019 07:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 20 Dec 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुणे में खेले गए रणजी टॉफी ग्रुप सी के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को 54 रनों से हरा दिया। महाराष्ट्र की तरफ से दिग्विजय देशमुख ने शानदार 83 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को हार से बचा नहीं पाए।
जम्मू-कश्मीर की टीम ने अंतिम पारी में मेजबान महाराष्ट्र के सामने 364 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे महाराष्ट्र के ओपनर रितुराज गायकवाड और एमएस ट्रंकवाला ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। फिर 13 रनों के अंतराल में तीन विकेट गिरने से मेजबान टीम लड़खड़ा गई और मैच में वापसी नहीं कर सकी।
हालांकि, महाराष्ट्र की टीम से अपना पहला रणजी मैच खेल रहे 21 वर्षीय दिग्विजय देशमुख ने 71 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने सात चौके और छह छक्के मारकर अपनी टीम को हार से बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ देने में नाकाम रहा।

Trending Videos
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की ओर से गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर 83 रन देकर चार विकेट और उमर नजीर 86 रन देकर चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। नजीर ने दोनों पारियों को मिलाकर 116 रन दिए और नौ विकेट हासिल किए। शुक्रवार को दर्ज की गई इस जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर के अब ग्रुप सी में 12 अंक हो गए हैं।
ग्रुप सी के अन्य मुकाबलों में
ग्रुप सी के अन्य मुकाबलों में
- छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को पारी और 65 रन से हराया
- उड़ीसा ने सर्विसेज को पारी व 31 रन से हराया