जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव: बिछने लगी चुनावी बिसात, जिलों में कहीं 43 तो कहीं 82 ही मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के लिए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चेयरपर्सन के चुनाव के शंखनाद के बाद संभावित उम्मीदवारों ने ताल ठोकना शुरू कर दी है। हालांकि सियासी दलों की तरफ से अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन संभावित उम्मीदवार चुनावी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। राज्य में पहली बार हो रहे बीडीसी चुनाव में मतदाताओं की संख्या सीमित होने के चलते उम्मीदवारों को ज्यादा कसरत नहीं करनी होगी।
जिला आधार पर चुनाव विभाग की मतदाता सूची के अनुसार श्रीनगर के चार ब्लॉक में केवल 43 मतदाता हैं। शोपियां के नौ ब्लॉक में 82, कुलगाम जिले के 11 ब्लॉक में 168, बांदीपोरा के 12 ब्लॉक में 584, कुपवाड़ा के 24 ब्लॉक में 2783, बारामूला के 26 ब्लॉक में 1450 मतदाता हैं।
24 अक्टूबर को होना है बीडीसी चुनाव का मतदान
गांदरबल के सात ब्लॉक में 374, बडगाम के 17 ब्लॉक में 650, पुलवामा के 11 ब्लॉक में 132, अनंतनाग के 16 ब्लॉक में 763, लेह के 16 ब्लॉक में 744, कारगिल के 15 ब्लॉक में 841, किश्तवाड़ के 13 ब्लॉक में 1016 और डोडा के 17 ब्लॉक में 1900 मतदाता हैं।
रामबन के 11 ब्लॉक में 1150, रियासी के 12 ब्लॉक में 1339, उधमपुर के 17 ब्लॉक में 2072, कठुआ के 19 ब्लॉक में 2186, सांबा के नौ ब्लॉक में 893, जम्मू जिले के 20 ब्लॉक में 2703, राजोरी के 19 ब्लॉक में 2687 और पुंछ के जिले के 11 ब्लॉक में 2069 मतदाता हैं। बीडीसी चुनाव का मतदान 24 अक्टूबर को होना है। नतीजे भी उसी दिन घोषित होंगे।