{"_id":"5d98c4bd8ebc3e93b24e41b1","slug":"jammu-and-kashmir-bdc-election-congress-high-command-entrusted-responsibility-to-local-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनावः कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हाईकमान ने स्थानीय इकाई को सौंपी यह जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनावः कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हाईकमान ने स्थानीय इकाई को सौंपी यह जिम्मेदारी
Sun, 06 Oct 2019 07:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। पार्टी हाईकमान ने स्थानीय इकाई को उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कमेटी और स्थानीय नेताओं को इसके लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार अधिसूचना जारी करने के साथ सरकार ने पार्टी नेताओं से पाबंदियां हटाई हैं। इससे वे पंचों-सरपंचों से संपर्क नहीं रख पाए हैं। बीडीसी चुनाव के नामांकन के लिए समय नहीं बचा है, जिससे बड़े पैमाने पर तैयारी संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी दिनों में त्योहारों के चलते छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में सरकार को नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन