{"_id":"5f3ee1ae8ebc3e4ae00fb4c2","slug":"jammu-and-kashmir-batsman-abdul-samad-will-be-seen-playing-for-sunrisers-hyderabad-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में दिखेगी जम्मू-कश्मीर के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद की धमक, सनराइजर्स हैदराबाद चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में दिखेगी जम्मू-कश्मीर के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद की धमक, सनराइजर्स हैदराबाद चौके-छक्के
Fri, 21 Aug 2020 02:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल समद
- फोटो : Twitter
अगले महीने 19 सितंबर से यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदेश के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद की धमक भी देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर रणजी क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे स्टार बल्लेबाज अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते दिखाई देंगे। समद वीरवार को जम्मू एयरपोर्ट से मुंबई रवाना हो गए हैं। तीन दिन मुंबई में बिताने के बाद 23 को टीम के साथ यूएई जाएंगे। इस बार आईपीएल की निलामी में जम्मू-कश्मीर से एक मात्र खिलाड़ी अब्दुल समद का चयन हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा है।
विज्ञापन
बता दें, रणजी ट्राफी में समद ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर सबका ध्यान आकर्षित किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी और रणजी में शानदार बल्लेबाजी के दौरान ही उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रायल के लिए बुलाया था। दाहिने हाथ के बल्लेबाज एवं बाएं हाथ के लेग स्पिनर अब्दुल समद का जन्म 28 अक्तूबर 2001 में हुआ था। समद ने वर्ष 2018-19 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पदार्पण किया। 27 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला जबकि 9 दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में खेले।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर और केन विलियम्सन के साथ खेलना का मौका
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खलते हुए अब्दुल समद को डेविड वॉर्नर और केन विलियम्सन जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन