जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में स्थानीय पिकनिक पर रोक, शहर में जाने के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य
गुलमर्ग में बिना कोरोना रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलमर्ग में वीकेंड पर स्थानीय लोगों के पिकनिक पर जाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
उपायुक्त भूपिंदर कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि शनिवार व रविवार को स्थानीय लोगों को पिकनिक मनाने के लिए गुलमर्ग जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए पाबंदियां लगाई जाएंगी। केवल होटल, गेस्टहाउस तथा हट में पहले से बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को ही जाने दिया जाएगा। केवल टीका लगाने वाले तथा 48 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही जाने की अनुमति होगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई बिना मास्क के घूमते हुए दिखा तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना होगा। इससे पहले पहलगाम तथा सोनमर्ग में भी इस प्रकार की पाबंदी लगाई जा चुकी है।