{"_id":"5c8ca718bdec22145f538c60","slug":"jammu-and-kashmir-assembly-elections-may-be-in-june-date-announcements-will-be-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जून में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तारीखों का जल्द होगा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जून में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तारीखों का जल्द होगा एलान
Sat, 16 Mar 2019 01:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Assembly (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों को एलान हो सकता है। इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा राज्य प्रशासन और गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी गई है। इस बात का दावा अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने किया है। टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक चुनाव की पूरी प्रक्रिया को रमजान के बाद और अमरनाथ यात्रा के पहले पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इन चुनावों को आठ चरणों में सम्पन्न किया जाना है। इन चुनावों के मद्देनजर 70 हजार अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और स्थानीय पुलिस का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले राज्य की प्रमुख पार्टियों ने विधानसभा चुनाव न कराने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। पूर्व मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को विधानसभा चुनाव कराकर स्थानीय लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार देना चाहिए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन पिछले साल यह गठबंधन टूट गया था। इसके बाद राज्यपाल शासन के जब छह माह पूरे हो गए तो राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। जुलाई में राष्ट्रपति शासन के छह महिने पूरे हो जाएंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जम्मू में उससे पहले विधानसभा चुनावों करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसा रहा था 2014 विधानसभा चुनाव का परिणाम
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- 28
भारतीय जनता पार्टी- 25
जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस - 15
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 12
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस - 2
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - 1
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक मोर्चा - 1
निर्दलीय- 3
कुल- 87