फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir as peaceful as any other state in india: mufti

दूसरे राज्यों की अपेक्षा कश्मीर ज्यादा शांतिपूर्ण: मुफ्ती

Mon, 06 Apr 2015 11:11 AM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir as peaceful as any other state in india: mufti

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जम्मू कश्मीर देश के किसी भी अन्य राज्य की तरह शांतिपूर्ण है। सईद ने यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर देश के किसी भी अन्य राज्य की तरह शांतिपूर्ण है। यहां का वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण है। यहां कानून-व्यवस्था देश के कई राज्यों के मुकाबले बेहतर है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में स्थित मशहूर स्की-रिसॉर्ट में ‘पर्यटन एन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त बातें कहीं। सईद ने कहा कि राज्य बदलाव की कगार पर है और विकास के जरिए शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य को प्रीमियर ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने पर भी बल दिया गया। जम्मू और कश्मीर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, तीनों खित्तों में पर्यटन को बढ़ावे देने जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। पिछले साल बाढ़ की वजह से पर्यटन ढांचे को पहुंचे नुकसान के लिए केंद्र की तरफ से 127 करोड़ रुपये का राहत पैकेज भी जल्द ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीक सीजन में हवाई जहाजों में सस्ती उड़ानें

jammu and kashmir as peaceful as any other state in india: mufti

केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कश्मीर की श्रीनगर-छठी पातशाही, हजरतबल-चरारे शरीफ को धार्मिक सर्किट, जम्मू के मानतलाई को योगा सेंटर और लेह में धार्मिक बुद्धिस्ट सेंटर खोले जाएंगे। आगामी पीक सीजन में हवाई जहाजों में सस्ती उड़ानें करने पर चर्चा हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट से एक-दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू किया जा सकता है।

इसके अलावा गुलमर्ग के आईटीडीसी होटल, जम्मू के अशोका होटल और श्रीनगर के संतूर लेकव्यू को भी दोबारा खोलने पर सहमति बनी। इसके अलावा जम्मू के अभिनव थियेटर और श्रीनगर के टैगोर हाल को भी दोबारा नया रंग रूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए दिल्ली से श्रीनगर, लेह और जम्मू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की मांग की। यही नहीं, श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर रात के समय भी लैंडिंग होने की सुविधा की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed