{"_id":"61100bd88ebc3e7515568e68","slug":"jammu-and-kashmir-army-returned-cow-and-bull-that-came-from-pok-these-animals-had-come-to-the-valley-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना ने पीओके से आई गाय और बैल को लौटाया, मई में यह जानवर आ गए थे घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना ने पीओके से आई गाय और बैल को लौटाया, मई में यह जानवर आ गए थे घाटी
Sun, 08 Aug 2021 10:22 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:22 PM IST
सार
सेना ने बताया कि बदले में पाकिस्तान ने भी एक टट्टू वापस कर दिया जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चला गया था।
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष विराम समझौते को और मजबूत करने के लिए सेना ने शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बिजिलदार गांव की एक गाय और एक बैल को चकोटी-उड़ी क्रासिंग प्वाइंट पर लौटा दिया।
विज्ञापन
सेना के बयान में कहा कि मवेशियों को वापस भेजकर सेना ने अपने निरंतर प्रयासों और मानवीय मूल्यों के प्रदर्शन के माध्यम से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति और सद्भाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन
ये जानवर जाहिर तौर पर मई के महीने में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बिजिलदार गांव से करनाह तहसील के जाबरी गांव आ गए थे। प्रत्यावर्तन कार्यक्रम करनाह और उड़ी तहसील के नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर आएंगे राहुल गांधी, निशाने पर रहेगी मोदी सरकार
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के बिजिलदार गांव के लोग अपने जानवरों को वापस करने के लिए भारतीय सेना द्वारा किए गए इस कार्य की बेहद सराहना कर रहे हैं। सेना ने बताया कि बदले में पाकिस्तान ने भी एक टट्टू वापस कर दिया जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चला गया था।