{"_id":"5fa92d381d0112567f1500a4","slug":"jammu-and-kashmir-army-major-commits-suicide-in-rajori","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
Mon, 09 Nov 2020 05:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राजोरी के थन्नामंडी के देरा की गली (डीकेजी) स्थित सेना की 38 आरआर में तैनात मेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी कर सेना को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात कंपनी कमांडर मेजर विनीत गुलिया अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब उनका अर्दली उन्हें जगाने आया तो कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ कर देखा तो मेजर खून से लथपथ पड़े थे।
उनके पास एके-47 पड़ी थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मेजर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत लाया करार दे दिया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के झज्जर निवासी मेजर विनीत का 2 माह पहले विवाह हुआ था।
विज्ञापन
वह 29 सितंबर को ही छुट्टी काट कर लौटे थे। इस बीच मेजर को किसी प्रकार की उलझन या परेशानी में भी नहीं देखा गया और वह अपना कामकाज भी ठीक से कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मेजर के स्थानीय लोगों के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते थे और लोग उन्हें बहुत आदर सम्मान देते थे।