{"_id":"5dfa1b928ebc3e87d012fe71","slug":"jammu-and-kashmir-army-caught-pakistani-intruder-in-nowshera-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना ने नौशेरा सेक्टर में पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सीमा पर बैट हमले की है साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना ने नौशेरा सेक्टर में पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सीमा पर बैट हमले की है साजिश
Wed, 18 Dec 2019 05:59 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सेना ने दो दिन पहले एक घुसपैठिए को भारतीय सीमा से पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठिया पीओके का रहने वाला है। सेना ने बुधवार को पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर गिया।
नौशेरा के झंगड़ सेक्टर में दो दिन पहले सेना ने एलओसी से घुसपैठ किए 27 साल के मो. सईद को पकड़ा। आरोपी सब्जीकोट पीओके का रहने वाला है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ भी नहीं कबूला है। जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सर्दी का मौसम आते ही बैट टीम अधिक सक्रिय हो जाती है। घने कोहरे की आढ़ में बैट टीम हमला करती है। ऐसे ही कई हमलों की प्लानिंग बैट टीम कर रही है। बैट टीम वर्ष 2013 की घटना को दोहराने की नापाक साजिश रच रही है। पुंछ जिले में बैट के हमले करने की अधिक संभावना है। क्योंकि दो बार बैट इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है।
हालांकि इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी इसकी संभावना को देखकर सतर्कता बढ़ाई गई है। क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने सांबा में भी बीएसएफ के एक जवान के साथ इसी तरह की क्रूरता की थी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पुंछ जिले की एलओसी के बलनोई नाले पर फिर से बैट हमला हो सकता है। उस पार बैठी बैट टीम के सदस्य इस वारदात को अंजाम देने की घात लगाकर बैठे हुए हैं।

बॉर्डर पर कम नहीं हुआ बैट का आतंक
पाकिस्तान की बैट टीम की सक्रियता एलओसी पर कम नहीं हुई है। दो बार सर्जिकल स्ट्राइक होने और एयर स्ट्राइक होने के बाद भी बैट टीम लगातार सक्रिय है। वर्ष 2013 में बैट टीम ने पुंछ के मेंढर में एलओसी पर भारतीय जवान हेमराज का सिर काट लिया था। इसके बाद से लगातार बैट राजोरी और पुंछ जिलों की एलओसी पर सक्रिय है।