{"_id":"612efb8c8ebc3e31e47f3d15","slug":"jammu-and-kashmir-appointment-of-252-jkas-officers-in-the-state-instructions-to-report-to-the-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 252 जेकेएएस अफसरों की नियुक्ति, अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 252 जेकेएएस अफसरों की नियुक्ति, अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश
Wed, 01 Sep 2021 09:33 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:33 AM IST
सार
ग्रामीण विकास विभाग में सर्वाधिक 74 अधिकारियों को भेजा गया। वहीं पर्यटन विभाग में केवल एक ही अधिकारी की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को संबंधित प्रशासनिक विभागों में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
केएएस की नियुक्ति का आदेश जारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 2019 बैच के 252 जूनियर स्केल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक विभागों को इन अधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से प्रभावी बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को गृह स्थलों से दूर नियुक्ति दी गई है। लेकिन बैकवर्ड क्षेत्र और एलएएसी क्षेत्र के निवासी अधिकारियों को गृह स्थल से दूर नियुक्ति नहीं दी जाएगी। इसमें जम्मू और कश्मीर में समान स्तर पर अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इन अधिकारियों के लिए मौजूदा अर्न्ड अवकाश और अन्य कोई अवकाश मान्य नहीं होगा और उन्हें तत्काल प्रशासनिक विभाग को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पहल: जम्मू-कश्मीर को मेडिकल हब बनाने की तैयारी, श्रीनगर में 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
विज्ञापन
नई नियुक्तियों में ग्रामीण विकास में सर्वाधिक 74 जेकेएएस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा खाद्य, जन आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग में 2, कोआपरेटिव में 12, रोजगार में 5, वित्त में 27, हथकरघा में 3, हस्तशिल्प में 2, हास्पिटैलिटी, प्रोटोकाल व एजेंसी में 2, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (एफएम/पीएम) में 18, सूचना में 5, श्रम में 3, राजस्व में 37, सचिवालय-1 में 30, समाज कल्याण विभाग में 29, पर्यटन में 1 और यातायात में 2 अधिकारियों को भेजा गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विेदी की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को संबंधित प्रशासनिक विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।