{"_id":"60cdea0233f6d92d3c0a6549","slug":"jammu-and-kashmir-along-with-the-awareness-campaign-for-vaccination-strictness-is-also-being-done-on-the-nakas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान के साथ सख्ती भी, नाकों पर भी हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान के साथ सख्ती भी, नाकों पर भी हो रही पूछताछ
Sat, 19 Jun 2021 06:28 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:28 PM IST
सार
प्रशासन ने टीका न लगवाने वालों का राशन और मुलाजिमों का वेतन रोकने की दी चेतावनी। भ्रांतियों के कारण कुछ लोग टीका लगवाने से कर रहे हैं परहेज।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ घर-घर और खेतों में पहुंचकर टीका लगा रही हैं। अभी भी टीके के बारे में कुछ भ्रांतियां है, जिससे लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कतरा रहे हैं। प्रदेश के पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में ऐसी समस्या ज्यादा आ रही है। इस पर प्रशासन सख्ती भी कर रहा है।
टीका न लगवाने वालों का राशन और मुलाजिमों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। रियासी में तो कुछ दिन पहले प्रशासन ने वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को राशन और बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं देने का फैसला लिया है। प्रशासन ऐेसे लोगों की तलाश में जुटा है जोकि वैक्सीनेशन के पक्ष में नहीं हैं या फिर जानबूझ कर वैक्सीन लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
डीसी चरणदीप सिंह कह चुके हैं कि वैक्सीन से परहेज करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें मिलने वाले सरकारी राशन और बैंकिंग सुविधा को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वैक्सीन लगवाने में दुविधा या फिर मतभेद में न पड़ें। वहीं, कठुआ में अब कर्मचारियों को वेतन हासिल करने के लिए हर हाल में 30 जून से पहले वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने इस संबंधी डीडीओ को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, उन्हीं कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा जिनका टीकाकरण हो गया हो। डीडीओ को ट्रेजरी में वेतन के बिल प्रस्तुत करते हुए यह सर्टिफिकेट भी देना होगा कि वेतन उन्हीं लोगों का जारी किया जा रहा है जिनका वैक्सीनेशन हो गया है। ट्रेजरी को भी निर्देश दिए गए हैं कि सर्टिफिकेट लगे बिल ही मंजूर किए जाएं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज, नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ समेत पांच बड़ी खबरें
जांच नाकों पर भी पूछताछ-टीका लगाया कि नहीं
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में जांच नाकों पर भी वैक्सीन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के साथ तैनात स्वास्थ्य कर्मी चालकों को बाकायदा रोक कर वैक्सीन लगवाई या नहीं जैसे सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में जो चालक बिना वैक्सीन मिल रहे हैं, उन्हें टीका लगाया जा रहा है।