{"_id":"5f2e7a5a8ebc3e414325696c","slug":"jammu-and-kashmir-after-relief-from-corona-by-election-on-vacant-posts-of-panch-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पंच-सरपंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कोरोना से राहत के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पंच-सरपंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कोरोना से राहत के बाद
Sat, 08 Aug 2020 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में खाली पड़े पंच-सरपंचों के 12600 पदों पर उप चुनाव कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहतर होते ही जल्द से जल्द करा लिए जाएंगे। यह बात मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कही। प्रदेश में पंच-सरपंचों के कुल 40000 पद हैं। अधिकांश रिक्त पद कश्मीर घाटी में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वास्तव में हमारी योजना फरवरी-मार्च तक उपचुनाव कराने की थी, लेकिन कोरोना वायरस ने पूरी प्रक्रिया में देरी कर दी। कहा कि वर्ष 2018 में संपन्न पंचायत चुनाव एक बेहतर अनुभव रहा। चुनाव के बाद पंचायतों में धन प्रवाह हो रहा है। लोगों को लाभ पहुंचाने वाले विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
एक आधिकारिक अनुमान के अनुसार, कश्मीर में 11,457 पंच और 887 सरपंच सीटें खाली हैं, जबकि जम्मू संभाग में 182 पंच और 124 सरपंच सीटें खाली हैं। भविष्य में होने वाले पंचायत उपचुनाव जम्म-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला चुनाव होगा।
यह भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित जवान की मौत, श्रीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, बेबसी का ये मंजर देख सभी रो पड़े