{"_id":"60df2ee9c9de1a6c25050cae","slug":"jammu-and-kashmir-accident-sumo-falls-into-gorge-from-highway-in-ramban-five-killed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर हादसा: रामबन में हाईवे से खाई में गिरी सूमो, पांच की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर हादसा: रामबन में हाईवे से खाई में गिरी सूमो, पांच की मौत, पांच घायल
Fri, 02 Jul 2021 08:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:51 PM IST
सार
रस्सी के सहारे 400 फुट गहरी खाई में उतरा बचाव दल, दो घायल जीएमसी जम्मू रेफर।
विज्ञापन
रामबन सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के डिगडोल इलाके में शुक्रवार शाम को ओवरलोड टाटा सूमो 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो ग्रई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे रामबन से रामसू की तरफ जा रही टाटा सूमो नंबर जेके03ई-3218 जब डिगडोल इलाके में पहुंची, तो अचानक ओवरटेक कर रहा वाहन नंबर जेके04जी-0822 सामने आ गया। सूमो चालक ने अपने वाहन को दूसरे से टकराने से बचाने का प्रयास किया। इसी प्रयास में सूमो से नियंत्रण खो बैठा और करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
हादसे के कुछ समय के बाद पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। बाद में सैन्य टीम ने भी रेस्क्यू शुरू कर दिया। नीचे खाई तक पहुंचने के लिए रस्सी के सहारे रास्ता बनाया गया। रेस्क्यू में जुटे बचाव दल को पांच लोगों मृत मिले। गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया और फिर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद शवों को भी निकाला गया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर दो यात्रियों को जीएमसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चिंताजनक स्थिति: राजभाषा बनने के एक साल बाद भी हिंदी, डोगरी, कश्मीरी में नहीं हो रहा कामकाज
इनकी हुई मौत
1. अब्दुल खादूस पुत्र गुल मोहम्मद नाइक निवासी जरानी नील
2. नसीमा बेगम पत्नी आदिब हुसैन निवासी जरानी नील
3. जसवंत सिंह पुत्र कृष्ण लाल निवासी पंथयाल
4. नरेश कुमार पुत्र शंकर दास निवासी मकरकूट रामसू
5. मोहम्मद अयूब रुनयाल पुत्र गुलाम मोहम्मद रुनयाल निवासी मालीगाम पोगल।
ये हुए घायल
1. खादिम हुसैन पुत्र अब्दुल खादूस निवासी जरादी नील रामबन (चालक)
2. असमीना पुत्री मुनीर हुसैन निवासी जरादी नील रामबन
3. जीवन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पंथयाल
4. नाइमा बानो पुत्री आबिद हस्सन निवासी नील (जीएमसी रेफर)
5. सुखदेव सिंह पुत्र कृष्ण निवासी पंथयाल (जीएमसी रेफर)