{"_id":"61166c67222734122566a732","slug":"jammu-and-kashmir-a-total-of-4239-youth-clubs-have-been-formed-across-the-state-will-get-a-new-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेशभर में कुल 4239 युवा क्लबों का हुआ गठन, मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेशभर में कुल 4239 युवा क्लबों का हुआ गठन, मिलेगी नई पहचान
Fri, 13 Aug 2021 06:28 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:28 PM IST
सार
मिशन मोड पर कार्य करते हुए दो माह के भीतर समयबद्ध तरीके से युवा क्लबों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं को उनके समग्र कल्याण के लिए सकारात्मक रूप से शामिल करने को मिशन यूथ ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में युवा क्लबों का गठन पूरा किया है। इसके माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवी कार्यक्रम से समाज में सार्थक बदलाव लाने का मौका मिलेगा। युवा परिवर्तन-निर्माताओं के रूप में एक नागरिक पहचान विकसित करेंगे।
विज्ञापन
इस उद्देश्य को साकार करने के लिए युवा क्लबों का गठन किया गया है। 17 जून को हुई अपनी पहली बैठक में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में मिशन यूथ के शासी निकाय द्वारा इस पहल को प्रासंगिक रूप से अनुमोदित किया गया था। मिशन मोड पर कार्य करते हुए दो माह के भीतर समयबद्ध तरीके से युवा क्लबों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड
विज्ञापन
युवा क्लबों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार अनंतनाग में 335 युवा क्लब, जम्मू में 305, बांदीपोरा में 151, डोडा में 237, बारामूला में 402, कठुआ में 257, बडगाम में 296, किश्तवाड़ में 111, गांदरबल में 126, पुंछ में 229, कुलगाम में 178, राजौरी में 315 युवा क्लब हैं। प्रदेश में कुल 4239 युवा क्लब बने हैं। मिशन यूथ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी की देखरेख में सभी उपायुक्तों के अथक प्रयासों से इन समूहों का गठन किया गया है।