फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 9 youths of Panjgam will become Agniveer after leaving the stronghold of terrorism

जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के गढ़ से निकलकर पंजगाम के नौ युवा बनेंगे अग्निवीर, सेना ने दिया था भर्ती का प्रशिक्षण

Tue, 06 Dec 2022 02:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:11 AM IST
सार

युवाओं को अग्निवीर के लिए तैयार करने में हाजीपीर ब्रिगेड कमांडर त्रेहगाम की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसमें सैन्य शिविर पंजगाम द्वारा भर्ती रैली के लिए कुल 92 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया था। 53 ने पट्टन में 26-27 सितंबर 2022 को हुए शारीरिक और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 9 youths of Panjgam will become Agniveer after leaving the stronghold of terrorism
कुपवाड़ा के पंजगाम के युवा अग्निवीर के लिए चयनित किए गए - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी आतंकवाद के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले कुपवाड़ा जिले के पंजगाम इलाके से निकलकर नौ युवा अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए। सफल युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय आर्मी कैंप पंजगाम और हाजीपीर ब्रिगेड कमांडर को दिया, जिन्होंने परीक्षा के लिए तैयारी करने में उनकी मदद की।

विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों ने 13 नवंबर को लिखित परीक्षा दी थी। परीक्षा में पास होने वाला युवा तनवीर अहमद ख्वाजा विधवाओं के गांव के नाम से मशहूर दर्दपोरा का रहने वाला है। इस गांव के लोगों का एक बड़ा समूह आतंकवाद के शुरुआती दौर 90 के दशक की शुरुआत के दौरान प्रशिक्षण के लिए सीमापार चला गया था।
विज्ञापन


घाटी में लौटने के बाद या तो वे मारे गए या आत्मसमर्पण करना पड़ा। इसके कारण गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं विधवा हो गईं। अब इस गांव को विधवाओं के गांव के नाम से जाना जाता है। ऐसे में तनवीर के समर्पण और अग्निवीर बनने की लगन ने उसके पूरे गांव और परिवार को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीर योजना जनवरी में युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में चार वर्ष के लिए शामिल होने के लिए शुरू की गई थी। इसमें युवा स्नातक की डिग्री के साथ चार साल की छोटी अवधि के लिए सेवा कर सकते हैं। चार साल की समाप्ति पर, उनके पास दूसरी पारी शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और अनुभव होगा।

युवाओं को अग्निवीर के लिए तैयार करने में हाजीपीर ब्रिगेड कमांडर त्रेहगाम की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसमें सैन्य शिविर पंजगाम द्वारा भर्ती रैली के लिए कुल 92 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया था। 53 ने पट्टन में 26-27 सितंबर 2022 को हुए शारीरिक और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल की थी।


इसमें से 9 युवा अंतिम लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, अब ये प्रशिक्षण से गुजरेंगे। सेना किस प्रकार स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ रही है यह प्रक्रिया सेना और स्थानीय लोगों के बीच एक सकारात्मक बंधन को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed