फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 13 officers of SSP-SP rank changed, three IPS in the transfer list

जम्मू-कश्मीर: एसएसपी-एसपी रैंक के 13 अफसर बदले, तबादला सूची में तीन आईपीएस

Fri, 24 Sep 2021 10:34 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 24 Sep 2021 10:34 AM IST
सार

गृह विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात आदेश जारी किया गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर के एसएसपी और एसपी रैंक के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 13 officers of SSP-SP rank changed, three IPS in the transfer list
तबादला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में एसएसपी व एसपी रैंक के 13 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें तीन आईपीएस हैं। गृह विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार प्रतीक्षारत आईपीएस सुनील कुमार को एडीजीपी रेलवे, पुलवामा के एसएसपी आशीष कुमार मिश्रा को अनंतनाग का एसएसपी तथा एडिशनल एसपी अनंतनाग निखिल बोरकर को एसपी गांदरबल बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एसएसपी गांदरबल सुहैल मुनावर मीर को सीओ जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस पांचवीं बटालियन, एसएसपी अनंतनाग इम्तियाज हुसैन मीर को सीओ आईआरपी आठवीं बटालियन, प्रतीक्षारत रंधीर सिंह को कमांडेंट जनरल होमगार्ड का एसओ बनाया गया है। गुलाम जिलानी वानी एसएसपी पुलवामा, एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी अल ताहिर जिलानी को एसपी वेस्ट श्रीनगर, मुकेश कुमार कक्कड़ को पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जस्टिस माग्रेई: कोर्ट से न्याय वितरण प्रणाली में आएगी तेजी, ई-कोर्ट सेवाओं का होगा बेहतर प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार परिहार को एडिशनल एसपी बारामुला, एसपी वेस्ट श्रीनगर परबीत सिंह व एसपी उत्तरी श्रीनगर मुबासिर हुसैन को पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है। एडिशनल एसपी कुपवाड़ा जोहेब तनवीर को एसपी उत्तरी श्रीनगर के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed