फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 1177 employees found missing from government offices in Jammu division, lock found hanging on 41 offices

जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में सरकारी दफ्तरों से गायब मिले 1177 कर्मचारी, 41 कार्यालयों पर लटका मिला ताला

Wed, 25 Aug 2021 01:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 25 Aug 2021 01:18 PM IST
सार

दफ्तरों से गायब रहने की शिकायतों पर कार्रवाई, ढाई घंटे में दस जिलों के 600 दफ्तरों की जांच की गई। सभी गैरहाजिर कर्मियों को नोटिस जारी, अगस्त का वेतन रुका, सांबा, राजोरी, किश्तवाड़ व रियासी में बंद मिले दफ्तर।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 1177 employees found missing from government offices in Jammu division, lock found hanging on 41 offices
सरकारी कार्यालय

विस्तार

सरकारी दफ्तरों से कर्मचारियों के गायब रहने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंगलवार को पूरे जम्मू संभाग में सरकारी कार्यालयों की जांच कराई गई। दस जिलों में 600 कार्यालयों की जांच में 1177 अधिकारी व कर्मचारी गायब मिले। इन सभी को नोटिस जारी करने के साथ ही अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन


निरीक्षण में सांबा, राजोरी, किश्तवाड़ व रियासी में 41 कार्यालय बंद मिले। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण की कार्रवाई से सभी जिलों में अफरातफरी की स्थिति रही।   
विज्ञापन


मंडलायुक्त के निर्देश पर कार्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त, सहायक आयुक्त राजस्व, एसडीएम और तहसीलदारों के नेतृत्व में कमेटियां गठित की गईं। जम्मू संभाग के दस जिलों कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ व रामबन में मंगलवार को टीमें बनाकर औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में डीसी ने खुद भी कार्यालयों में पहुंचकर उपस्थिति जांची। सुबह साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक निरीक्षण के दौरान जम्मू संभाग में 600 दफ्तरों की स्थिति जांची गई। इस दौरान सभी कर्मचारियों से गैर हाजिरी पर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान कई दफ्तरों पर ताला लटका मिला।

यह भी पढ़ें- पतंग ने ली बच्चे की जान: कहां से आई पतंग की डोर कोई पता नहीं, इलाज के दौरान मौत


पहली बड़ी कार्रवाई, टीमों को सौंपी गई थी अलग-अलग कार्यालयों की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यालयों में समय पालन जांचने के लिए पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल पहले अलग-अलग जिलों में उपस्थिति जांचने की प्रक्रिया होती रही है, लेकिन एक साथ संभाग के सभी 10 जिलों में जांच पहली बार हुई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर बनाई गई टीमों को अलग-अलग कार्यालयों में जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उप राज्यपाल प्रशासन ने भी पिछले दिनों कमेटियों का गठन कर सरकारी विभागों में कार्य संस्कृति व समय पालन जांचने का आदेश जारी किया था।

सरकारी कार्यालयों में गैरहाजिरी और समय पालन अनुशासन के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीमों ने संभाग स्तर पर निरीक्षण कर गैर हाजिर मिले कर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। अगस्त का वेतन रोक दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी दफ्तर से गायब रहते हैं। समय से उपस्थित नहीं होते हैं। इससे लोगों को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर जांच की कार्रवाई की गई। -डॉ. राघव लंगर, मंडलायुक्त, जम्मू संभाग

कहां कितने मिले अनुपस्थित
जम्मू-159, डोडा-114, रामबन-95

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed