{"_id":"60ef429c0f47fb2a8c44444a","slug":"jammu-and-kashmir-10-lashkar-terrorists-killed-in-pulwama-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में इस माह मारे गए लश्कर के 10 आतंकी, संगठन में फूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में इस माह मारे गए लश्कर के 10 आतंकी, संगठन में फूट
Thu, 15 Jul 2021 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
फिदा हुसैन, पुलवामा
फिदा हुसैन, पुलवामा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:31 AM IST
सार
- जिले में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिल रही एक के बाद एक बड़ी सफलता
विज्ञापन
Pulwama Encounter jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। इस महीने जिले में लश्कर के 10 बड़े आतंकियों को मार गिराया गया है, जिससे पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर- ए- तैयबा के आकाओं की कमर टूट गई है। पहले ऑपरेशन में इस संगठन के पांच आतंकियों को ढेर किया गया था।
उसके बाद एक और ऑपरेशन में इस संगठन से तालुक रखने वाले दो और आतंकियों को मारा गया। बुधवार के ऑपरेशन में लश्कर के ही टॉप कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को मार गया। इससे साफ लगता है कि सुरक्षाबल इस संगठन की सफाई में जुट गए हैं।
बताया जाता है कि लश्कर के जिला कमांडर रियाज उर्फ शीराज के साथ अनबन हो गई थी, जिसके बाद लश्कर ने त्राल के उमर खतीब को जिला कमांडर बनाया। रियाज को पुलवामा में बड़ा हमला करने का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन
पांच लश्कर आतंकी पुलवामा में हमले की ताक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों को पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते ऑपरेशन चलाया गया और पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ये आतंकी युवा वर्ग को गुमराह कर अपनी तंजीमों में शामिल करते थे।
आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा है। इसके साथ ही दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुआ है। आठ घंटे के ऑपरेशन में, पाकिस्तानी आतंकी एजाज उर्फ अबू हुरैरा और दो स्थानीय आतंकी मारे गए। पुलिस के अनुसार ये कुख्यात आतंकवादी कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड मीरबाजार इलाके में दमजान रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की शाम आतंकियों की ओर से प्लांट आईईडी बरामद की गई। बनिहाल से बारामुला के बीच बुधवार से पूरी तरह रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर प्लांट आईईडी की बरामदगी से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है।