फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Amrit Kalash Yatra started soil of martyres of home to reach Amrit Vatika Delhi

बलिदानी वीरों को नमन: जम्मू में निकली अमृत कलश यात्रा, दिल्ली के अमृत वाटिका पहुंचेगी प्रदेश की मिट्टी

Fri, 13 Oct 2023 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

जम्मू शहर के 75 वार्डों से वीर बलिदानियों के घरों से पवित्र मिट्टी और दो चुटकी चावल एकत्रित किए गए हैं। बलिदानियों के घर की मिट्टी और चावल को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बने रहे अमृत वाटिका पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
jammu Amrit Kalash Yatra started soil of martyres of home to reach Amrit Vatika Delhi
जम्मू शहर में अमृत कलश यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरी माटी मेरा देश के तहत शुक्रवार को जम्मू शहर में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। जम्मू नगर निगम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जम्मू शहर के 75 वार्डों से वीर बलिदानियों के घरों से पवित्र मिट्टी और दो चुटकी चावल एकत्रित किए गए हैं। बलिदानियों के घर की मिट्टी और चावल को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बने रहे अमृत वाटिका पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


कलश यात्रा शहर के महाराजा हरि सिंह पार्क से यात्रा शुरू होकर गुलशन ग्राउंड पुहंचीं। यहां हुए कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को नमन किया गया। जम्मू नगर निगम मेयर रजिंद्र शर्मा ने कहा कि जम्मू शहर के शहीदों के परिवारों को  सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के मकसद से केंद्र की भाजपा सरकार ने अभियान शुरू किया है जिसके तहत हर एक बलिदानी के गांव की मिट्टी एकत्रित की जा रही है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की और आज इसे अमृत कलश यात्रा निकालकर एक जगह एकत्रित किया। इस मिट्टी का प्रयोग अमृत वाटिका के निर्माण में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed