{"_id":"6827a59786bc4cdbf10b928e","slug":"jammu-amarnath-yatra-jammu-news-c-10-lko1027-614548-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां 25 जून तक पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां 25 जून तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते से जम्मू के यात्री निवास में तेजी से शुरू हो जाएगा काम
प्रशासनिक भी तैयार, पर्यटन निदेशक ने जम्मू यात्री निवास का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पर्यटन निदेशक जम्मू विकास गुप्ता ने भगवती नगर स्थित यात्री निवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्री निवास में चल रहे कामों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी काम समय से पूरे किए जाएं। पर्यटन विभाग की ओर से 25 जून तक तैयारियों को पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
शुक्रवार को यात्री निवास में गुप्ता ने आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, बिजली और पानी की उपलब्धता, पेयजल की गुणवत्ता आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद यात्री निवास में ही एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा से 25 जून तक सभी कार्य पूरी भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, समन्वय और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक के बाद गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और इसे सफल बनाने के लिए विभाग पूरी तरह से जुट गया है। कई बैठकें हो चुकी हैं। जल्द ही मंडलायुक्त भी समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में जैसे हालात इस समय हैं, विभाग यात्रा को पहले से बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
बैठक में पर्यटन निदेशालय के संयुक्त निदेशक एजाज कैसर, डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिसिटी) सविता चौहान, डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) नेहा महाजन और असिस्टेंट डायरेक्टर आरिफ लोन भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बीएसएनएल ने दोनों मार्गों को दी 4जी कवरेज, 27 टावर लगाए गए
बीएसएनएल की ओर से भी अमरनाथ यात्रा को लेकर चल रहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीएसएनएल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के प्रधान महाप्रबंधक कुश कुमार ने बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालु पूरे समय अपने घरवालों से जुड़े रहें, इसके बालटाल और पहलगाम यात्रा के दोनों मार्गों पर 27 4जी मोबाइल टावर लगाए गए हैं। यात्री बात करने के साथ-साथ घरवालों से वीडियो कॉल पर भी जुड़ सकेंगे।