{"_id":"680aa9a473852d9d030482e8","slug":"jammu-akshay-tritya-jammu-news-c-10-lko1027-596813-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अक्षय तृतीया पर फर्नीचर बाजार सजा, 40 फीसदी तक पहुंची बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अक्षय तृतीया पर फर्नीचर बाजार सजा, 40 फीसदी तक पहुंची बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल 40 करोड़ के आसपास हुआ था कारोबार, इस बार 55 करोड़ की संभावना
बेड, अल्मारी, सोफा सेट सहित अन्य सामान की डिमांड, सामान तैयार करवाने में जुटे कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्षय तृतीया पर फर्नीचर बाजार सज गया है। अभी तक फर्नीचर शोरूम में 40 फीसदी तक बुकिंग दर्ज हो चुकी है। आने वाले दिनों में 90 प्रतिशत तक कारोबार पहुंचने की संभावना है। बुकिंग के हिसाब से फर्नीचर तैयार करने पर काम चल रहा है। इस दिन फर्नीचर खरीद शुभ माना जाता है। नए बने घर के लिए फर्नीचर की 20 फीसदी बुकिंग है।
फर्नीचर शोरूम मालिकों के अनुसार 2024 में अक्षय तृतीया पर करीब 40 करोड़ का कारोबार का अनुमान था। इस बार 55 करोड़ तक होने की संभावना है। फर्नीचर हाउस से बेड, अल्मारी, सोफे सहित अन्य जरूरत का फर्नीचर बनवाया जा रहा है। अक्षय तृतीय निकट आने के कारण कारीगरों को बाहरी राज्यों से बुलाया गया है। दिनरात तक जारी है।
अच्छा कारोबार की उम्मीद है इस बार
मुट्ठी और कुंजवानी में फर्नीचर शोरूम के मालिक कुशाल सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीय पर काम बढ़ा है। इस दिन लोग ज्यादा फर्नीचर खरीदते हैं। दिल्ली स्थित शोरूम में भी बुकिंग 60 फीसदी तक पहुंच गई है। फर्नीचर के लिए लोग एडवांस दे रहे हैं। आर्डर के हिसाब से अक्षय तृतीय को लोगों के घरों में फर्नीचर भेजा जाएगा। रानी पार्क स्थित फर्नीचर शो रूम के मालिक राकेश कुमार ने कहा कि जैसे-जैसे अक्षय तृतीया नजदीक आ रही है वैसे ही मांग बढ़ रही है। अब हालत यह है कि फर्नीचर तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से कारीगर बुलाए गए हैं। कुल 50 प्रतिशत डिमांड आ चुकी है। आने वाले दिनों में डिमांड बढ़ेगी। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद इस बार है।
विज्ञापन
-- -
यह है मान्यता
अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन लोग नया सामान घरों में लाते हैं। इसे शुभ माना जाता है। लोग अब जरूरत के हिसाब से फर्नीचर खरीद रहे हैं।
आठ हजार से ज्यादा शोरूम प्रदेश में
प्रदेशभर में आठ हजार से ज्यादा शाेरूम हैं, जिनमें जम्मू शहर में 80 शोरूम हैं। इनके माध्यम से शहरभर में फर्नीचर मुहैया करवाया जाता है।