फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Akhnoor Terrorists Attack Terrorists wanted to go somewhere else they started firing in panic

Terrorists Attack: घुसपैठ कर आए आतंकी कहीं और जाना चाहते थे, बौखलाहट में कर बैठे ये काम; मकसद न हो पाया पूरा

Wed, 30 Oct 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

जम्मू के अखनूर में 27 घंटे चली मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर कर दिए गए। आतंकी मंदिर के बेसमेंट में छिपे थे। रातभर निगरानी के बाद सुबह होते ही दो घंटे में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया। एआईवी और यूएवी का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
Jammu Akhnoor Terrorists Attack Terrorists wanted to go somewhere else they started firing in panic
Jammu Akhnoor Terrorists Attack - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू के अखनूर में मारे गए आतंकियों को लेकर नई बात सामने आई है। अखनूर एलओसी पर मारे गए आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर एक दिन पहले आए थे। इन आतंकियों का सैन्य काफिले पर हमला करना पहली योजना नहीं था। 
विज्ञापन


रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे, जिनका टारगेट कुछ और था। क्योंकि पूर्व में इन इलाकों में घुसपैठ होती रही है। पिछले कुछ समय से कुछ प्रययास भी हुए। ये कहीं और हमला करना चाहते थे। इसीलिए वे अपने साथ इतना सारा सामान लेकर आए। 
विज्ञापन


पूर्व बिग्रेडियर विजय सागर का कहना है कि आतंकियों के पास एक डिजिटल घड़ी थी। घड़ी को कनेक्ट करने के लिए ही वे मोबाइल फोन तलाश रहे होंगे। आतंकी मोबाइल का हाटस्पाट लेकर सीमा पार या फिर अपने स्थानीय गाइड से बात करना चाहते होंगे। ताकि उन्हें आगे का प्लान बताया जाता। लेकिन इन्हें मोबाइल नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी स्थानीय मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं,ताकि किसी को शक न हो। आतंकियों को ये भी पता चल चुका था कि वे मंदिर में आ गए हैं। बच्चों से बात हो चुकी है। बच्चों को मारेंगे तो उनकी मौजूदगी का पता चलेगा। छोड़ देंगे तो क्या पता वहां से चुपके से भाग जाएं। लेकिन इत्तेफाक से वहां से सैन्य काफिला गुजरा और आतंकियों ने बौखलाहट में हमला कर दिया।

आतंकियों को मस्जिद मिलती तो वह वहां भी छुप जाते
पूर्व बिग्रेडियर राजिंदर जमवाल कहते हैं कि आतंकी जब घुसपैठ करके आ जाते हैं। पता चलने पर उनका पहला काम पनाह लेना होता है। यदि बट्टल में मंदिर की जगह मस्जिद होती तो हो सकता है कि वह वहां भी छुप जाते। हालांकि जम्मू सूबे में मंदिर में छुपकर आतंकियों से हुई मुठभेड़ का ये पहला मामला है।

 

सैन्य अफसरों को निशाना बनाना चाहते थे दहशतगर्द
आतंकियों के पास जिस तरह से गोला-बारूद और सामान बरामद हुआ है। उससे साफ है कि आतंकी बड़े हमले और लंबी मुठभेड़ के लिए आए थे। आतंकियों के पास दर्द निवारक दवाएं, ड्राई फ्रूट, एम4 और एके 47 राइफल, पूरी तरह से भरी हुई मैगजीन मिली हैं। 

 

इस सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दहशतगर्द बड़े हमले और अधिक देर तक लड़ने के इरादे से आए थे। इनकी आयु 18 से 20 वर्ष के बीच है, जबकि ये कुछ समय पहले ही प्रशिक्षित हुए थे। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह आतंकियों ने ऑपरेशन पर मौजूद कुछ सैन्य अफसरों पर ग्रेनेड फेंकने का प्रयास किया। ये सैन्य अफसरों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed