फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Akhnoor Bus Accident Read how this accident happened

Jammu Akhnoor Bus Accident: हादसे की बड़ी वजह आई सामने... एक गलती से काल के गाल में समा गईं 22 जिंदगियां

Thu, 30 May 2024 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 May 2024 08:36 PM IST
सार

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर बस शिवखोड़ी जा रही थी। शिवखोड़ी धाम कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
Jammu Akhnoor Bus Accident Read how this accident happened
Akhnoor Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी बस जिस खाई में गिरी वह करीब 150 फीट गहरी बताई जा रही है। अभी तक की पड़ताल में हादसे की जो बड़ी वजह सामने आई है उसके मुताबिक, रास्ते में टूंगी मोड़ क्षेत्र के पास एक तीखा मोड़ पड़ा और अचानक सामने से दूसरी बस आ गई। इससे दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया। चालक जब तक बस पर नियंत्रण पाता, उससे पहले ही गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

शिवखोड़ी धाम की ओर जा रही थी बस
गुरुवार दोपहर लगभग 12.00 बजे उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत बस (UP-86 EC 4078) हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी ले जा रही थी। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 75 से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू में इन दिक्कतों का करना पड़ा सामना
बस जिस खाई में गिरी वहां गहराई होने से लोगों को घायलों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे में बस इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई कि शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। लोगों ने किसी तरह रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को वाहनों से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

हाथरस जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जम्मू में हाथरस के नंबर वाली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही हाथरस जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। जिला प्रशासन ने तत्काल बस नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से ब्योरा एकत्रित करना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बस गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए। डीएम ने कहा कि आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए गए हैं। जिनके माध्यम से लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बस में 75 यात्री थे सवार
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 75 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी जम्मू, एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed