फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu airport 58 percent completion of runway expansion Airbus landing from next year

जम्मूः रनवे विस्तारीकरण का 58 फीसदी काम पूरा, अगले साल से एयरबस की लैंडिंग

Mon, 07 Sep 2020 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Jammu airport 58 percent completion of runway expansion Airbus landing from next year
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। रन-वे की मौजूदा लंबाई को 1300 फीट और बढ़ाने समेत विस्तारीकरण का काम 58 फीसदी पूरा हो गया है। अगले साल तक काम पूरा होने का अनुमान है। विस्तारीकरण का काम पूरा होते ही जम्मू एयरपोर्ट पर एयरबस और बड़े कारगो विमानों की लैंडिंग का रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में 150 यात्रियों की क्षमता वाले विमानों की लैंडिंग हो पा रही है।  

विज्ञापन


नियमों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई 7500 फीट यानी 2300 मीटर होनी चाहिए, लेकिन जम्मू एयरपोर्ट में रन-वे 6700 फीट (2042 मीटर) ही है। इसी वजह से बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं हो पाती। एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत रनवे की लंबाई को 1300 फीट और बढ़ाया जा रहा है। इसका आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से 321 शृंखला के विमान भी उतर सकेंगे। इनकी क्षमता 200 यात्रियों तक होती है। एयरबस और बड़े कारगो की लैंडिंग भी हो सकेगी।  
विज्ञापन


विस्तारीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति
भूमि अधिग्रहण के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी रन-वे विस्तार का कार्य कर रही है। 57 एकड़ भूमि पर चल रहे काम की कुल लागत 159 करोड़ रुपये होगी। 58 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रन-वे के विस्तार पर काम चल रहा है। वर्तमान में 58 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रन-वे का विस्तार होने से 321 श्रेणी के विमानों की लैंडिंग के साथ अन्य विमानों की सुरक्षित लैंडिंग होगी। अगले वर्ष तक रन-वे के विस्तार के काम पूरा होने की उम्मीद है। -पीएस ब्यूरिया, निदेशक, एयरपोर्ट जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed