{"_id":"651e94f735ea7f79900c22f6","slug":"jammu-air-force-unit-flew-142-flights-during-flood-disaster-in-himachal-rescued-1200-people-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: एयर फोर्स यूनिट ने हिमाचल में बाढ़ आपदा के दौरान भरी 142 उड़ानें, 1200 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: एयर फोर्स यूनिट ने हिमाचल में बाढ़ आपदा के दौरान भरी 142 उड़ानें, 1200 लोगों को बचाया
Thu, 05 Oct 2023 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:20 PM IST
सार
हिमाचल में आपदा के समय वायुसेना के जाबांजों ने सूझबूझ के साथ काम करते हुए 1200 लोगों को बचाया। इनमें 12 मरीज और एक हजार अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों आई बाढ़ आपदा के दौरान जम्मू एयरफोर्स यूनिट को मदद के लिए बुलाया गया। एयरफोर्स यूनिट ने भी तुरंत मदद के लिए आगे बढ़ते हुए बचाव अभियान शुरू किया। वायुसेना के जाबांजों ने सूझबूझ के साथ काम करते हुए 1200 लोगों को बचाया। इनमें 12 मरीज और एक हजार अन्य लोग शामिल रहे। ये जानकारी गुरुवार को जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आईएएफ एयर कमोडोर सागर सिंह रावत ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाढ़ से बिगड़े हालातों के बीच कई जगह न तो बिजली थी और न ही हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए जगह। इस चुनौती के ऑपरेशन के दौरान 142 उड़ानें भरी गईं। इसमें मंडी जिले के लिए 69 और कांगड़ा के लिए 73 उड़ाने भरी गईं। बचाव अभियान 130 एयर फोर्स यूनिट द्वारा चलाया गया।
विज्ञापन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं, इस दौरान अधिकारी ने बताया कि जम्मू वायुसेना किसी भी ड्रोन चुनौती और किसी भी हवाई हमले का सामना करने और उससे निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान बचाव और राहत अभियान में इस्तेमाल किए गए हथियारों और मशीनरी के प्रदर्शन भी किया गया।