{"_id":"63e9c67b273b009a820e0b76","slug":"jammu-after-demolishing-showroom-in-malik-market-people-removed-encroachment-in-shakti-nagar-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मलिक मार्केट में शोरूम ध्वस्त करने के बाद शक्ति नगर में लोगों ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मलिक मार्केट में शोरूम ध्वस्त करने के बाद शक्ति नगर में लोगों ने हटाया अतिक्रमण
Mon, 13 Feb 2023 10:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:41 AM IST
सार
शक्ति नगर के इंडर गार्डन के आसपास के लोगों ने खुद ही सरकारी जमीन से कब्जा हटा दिया है। यहां पर लोगों ने पक्के और बांस के आवास बनाए थे। सनद रहे कि प्रदेश शासन के आदेश के बाद प्रदेशभर में जोरशोर से सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Jammu Malik Market
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के मलिक मार्केट में दो मंजिला शोरूम को ध्वस्त करने के बाद शक्ति नगर के लोग सचेत हो गए हैं। रविवार को इंडर गार्डन व नहर के आसपास किए गए अवैध कब्जों को लोगों ने खुद ही हटाना शुरू दिया है। हालांकि पहले नोटिस मिलने के बाद लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
इन लोगों को एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर राज्य भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार को शक्ति नगर के इंडर गार्डन के आसपास के लोगों ने खुद ही सरकारी जमीन से कब्जा हटा दिया है। यहां पर लोगों ने पक्के और बांस के आवास बनाए थे। सनद रहे कि प्रदेश शासन के आदेश के बाद प्रदेशभर में जोरशोर से सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार जहां पर नोटिस मिलने के बाद लोग खुद कब्जे नहीं हटाएंगे वहां पर प्रशासन स्वयं करवाई करेगा।
विज्ञापन
पहले यहां से इतनी भूमि ली है प्रशासन ने वापस
पहले जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और दरहाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक द्वारा कब्जा किए गए चौआदी क्षेत्र में 3 कनाल राज्य भूमि को खाली करवाया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 175 कनाल राज्य भूमि को दोबारा वापस लिया गया है। सोहांजना और मुरारपुर गांवों में 89.1 कनाल राज्य भूमि खाली करवाई है। अखनूर के ग्राम गंधरवां में राजस्व अधिकारियों ने 60 कनाल राज्य भूमि को पुनः प्राप्त किया गया। मैरा मेदरियां ब्लॉक के गांव नारडी में 23 कनाल राज्य भूमि से कब्जा हटाया गया है।
विज्ञापन
रामबन में अतिक्रमण अभियान के दौरान 45 दुकानें सील, 2 तोड़ी गईं
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे में रविवार को चल रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान 45 दुकानों को सील करने के साथ ही दो को ध्वस्त किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उप जिला अस्पताल रोड के साथ राज्य की भूमि को पुनः प्राप्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इससे पहले दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।
तहसीलदार बनिहाल इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। दुकानदारों और लोगों ने पर्यटक छात्रावास में धरना दिया। आधी रात के आसपास एक पुलिस दल ने प्रदर्शनकारियों को उठा दिया था। इसमें डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के सरपंचों मोहम्मद इलियास वानी और कांग्रेस के सरपंच कैसर हामिद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को सुबह के समय शहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया।
साथ ही अधिसूचित दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि दो को तोड़ा गया। अभियान के दौरान एक निजी स्कूल के अवैध कब्जे वाली आठ मरला राजकीय भूमि को भी मुक्त कराया गया। अब तक 40 प्रतिशत अतिक्रमण हटा लिया गया है। बनिहाल के व्यापार मंडल के अध्यक्ष परवेज हामिद शेख ने जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी न छीनी जाए। उन्होंने कहा कि लगभग 50 दुकानें बंद होने से 300 से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।