{"_id":"63181ed8b849194dd1095b4d","slug":"jammu-advocates-formed-enforcement-committee-to-intensify-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वकीलों ने आंदोलन तेज करने के लिए बनाई एनफोर्समेंट कमेटी, प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वकीलों ने आंदोलन तेज करने के लिए बनाई एनफोर्समेंट कमेटी, प्रदर्शन जारी
Wed, 07 Sep 2022 10:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:02 AM IST
सार
एनफोर्समेंट कमेटी ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन करने का एलान भी किया है। साथ ही कम से कम 500 वकीलों को जिला कोर्ट कांप्लेक्स के सामने जमा होने और प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
जम्मू वकीलों का प्रदर्शन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुमंजिला इमारत की मांग को तेज करने के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक एनफोर्समेंट कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कई वरिष्ठ वकीलों को शामिल किया है। कमेटी ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन करने का एलान भी किया है। साथ ही कम से कम 500 वकीलों को जिला कोर्ट कांप्लेक्स के सामने जमा होने और प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
बता दें कि सोमवार को हुई जनरल हाउस बैठक में उक्त कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया था। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान एम के भारद्वाज ने इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने एडवोकेट निर्मल कोतवाल, परवीन कपाही, पवन मैनी, विपिन गंढोत्रा, अजय सिंह मन्हास, हरभजन सिंह, परबिंदर सिंह, चरणजीत सिंह और धर्मवीर सिंह को एनफोर्समेंट के सदस्यों के रूप में नामित किया है।
यह कमेटी आंदोलन को तेज करने और इसको प्रभावी बनाने पर काम करेगी। वहीं मंगलवार को भी हाईकोर्ट, जिला कोर्ट और अन्य अदालतों में वकीलों ने कामकाज ठप रखा। एनफोर्समेंट ने यह भी अपील की है कि कोई भी वकील मामलों की सुनवाई में पेश न हो। बता दें कि वकील मांग कर रहे हैं कि हाईकोर्ट में एक बहुमंजिला इमारत को बनाया जाए। ताकि एक ही छत के नीचे तमाम सीएटी कोर्ट, पंजीकरण कार्य हो सके। मौजूदा समय में अलग अलग जगहों पर मामलों की सुनवाई होती है।
विज्ञापन
एनफोर्समेंट कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार वकीलों से कहा कि राजपूत सभा की मांग भी पूरी हो गई। इसके पहले वेयर हाउस के व्यापारियों की मांग भी पूरी हुई। इसलिए जब तक वकीलों की मांग पूरी नहीं हुई तब तक आंदोलन जारी रहेगा।