{"_id":"68129121765fd0c4f30efe4b","slug":"jammu-administration-promotion-jammu-news-c-10-lko1027-601970-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 364 कनिष्ठ अभियंता बने सहायक अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 364 कनिष्ठ अभियंता बने सहायक अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कामकाज में आएगी पारदर्शिता, योजना के काम हो सकेंगे समय पर
- 300 से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए जेकेएसएसबी को लिखा : राणा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जल शक्ति विभाग में 364 कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता बनाया गया है। विभागीय अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीते तीन साल से पदोन्नति मसला अटका हुआ था। अब विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर पदोन्नति दी गई है। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी। योजनाओं के तहत प्रस्ताव समय पर बन सकेंगे।
पहले पद खाली होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। समय पर काम निपटाना मुश्किल हो जाता था। इससे पहले 25 एक्सइएन को अधीक्षण अभियंता पदोन्नति किया जा चुका है। मौजूदा समय में कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित मुख्य अभियंता तक पद खाली चल रहे हैं।
हालत यह रही कि एक अधिकारी को दो से तीन खाली पदों का कार्यभार भी देखना पड़ रहा था। फिलहाल अब विभागी की ओर से पदोन्नति दी है। अब अन्य पदों के लिए भी पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ है। विभागीय आदेश में वीरेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, अश्वनी कुमार, नरेंद्र सिंह, विद्या धर, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, शबीर कुमार, नीरज सूदन, जावेद मोहम्मद, निसार अहमद, रणदीप, इम्तियाज अहमद, जहिद रशीद, विजय दत्ता सहित अन्य अभियंताओं के नाम है। इनके वेतनमान में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
वहीं, जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि सरकार बनने के बाद कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग में काम तेज गति से होगा। हाल ही में एसई के स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक रिक्तियों को दूर करने के लिए 25 एक्सईएन को अधीक्षण अभियंता के रूप में नियुक्त दी गई है। विभाग ने 300 से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए जेकेएसएसबी को लिखा है। यहां से भी खाली पदों में तैनाती होगी। सरकार का प्रयास है कि विभाग में खाली पदों को भरा जाए।