{"_id":"678ac6578787ff3d7202d31c","slug":"jammu-administration-meeting-jammu-news-c-10-lko1027-525772-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी समुदाय को प्रदान किया जाए योजनाओं का लाभ : खटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी समुदाय को प्रदान किया जाए योजनाओं का लाभ : खटाना
विज्ञापन
आदिवासी समुदाय को मिल रही सुविधाओं पर जानकारी लेते सांसद खटाना
राज्यसभा सांसद ने उच्चस्तरीय बैठक में की योजनाओं पर हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आदिवासी समुदाय को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अधिकारी तय लक्ष्य को समय और गुणावत्ता के साथ पूरा करें। यह निर्देश राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने शुक्रवार को जम्मू में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिए। साथ ही योजनाओं पर हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।
बैठक में सांसद ने वन उपज, एफआरए के कार्यान्वयन, मौसमी प्रवासियों और आदिवासी समुदायों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अभी तक हुई प्रगति पर भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासियों के लिए परेशानी मुक्त और समावेशी विकास प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर सरकार काम कर रही है।
उन्होंने सतत विकास हासिल करने के लिए वन विभाग से प्रौद्योगिकी समर्थक, पशु समर्थक और जन समर्थक नीतियां अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर वन विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा, पीसीसीएफ जम्मू-कश्मीर बीके सिंह, सीसीएफ जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।