{"_id":"67c2269ae0d96409160d3664","slug":"jammu-administration-meeting-jammu-news-c-10-jam1004-556468-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं : डुल्लू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। बैंक इस पर ध्यान केंद्रित करे। कृषि क्षेत्र में लगभग तीन हजार करोड़ के अतिरिक्त ऋण की क्षमता है। यह बातें मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने विभिन्न क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं के तहत पंजीकृत प्रगति पर हुई बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि विभाग को पोर्टल पर प्राप्त लगभग आधे आवेदन क्रेडिट लिंक्ड होने चाहिए। ब्याज छूट और अवधि की गारंटी दी जाए। उन्होंने बैंक को इन योजनाओं की प्रगति के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों को लाभ देने को कहा।
उन्होंने प्रत्येक जिले में योजना-वार प्रगति और लंबित मामलों की भी समीक्षा की। संबंधित डीसी से खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पिछले 100 दिनों से अधिक समय से लंबित आवेदनों पर ध्यान देने को कहा। बैंकों को बिना किसी देरी के बैकलॉग को पूरा करने का निर्देश दिया।