फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, food and supply

Jammu News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास दो माह का बफर स्टॉक

विज्ञापन
jammu, administration, food and supply
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस माह का उठान शुरू
विज्ञापन

- हर माह जिले में 15490 मीट्रिक टन राशन की मांग, 1884 मीट्रिक टन अनाज स्टॉक में

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युद्ध की आशंकाओं के चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपने गोदामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं व चावल का बफर स्टॉक कम से कम दो महीने के लिए रख लिया है। इस माह का अनाज राशन कार्ड धारकों को जल्द वितरित किया जाएगा। इसके लिए गोदाम से अनाज का उठान शुरू हो गया है।

खाद्य विभाग की तरफ से जम्मू डिवीजन में अनाज भंडारण की क्षमता 41478 मीट्रिक टन है। इसमें रसोई गैस के उपभोक्ताओं की संख्या 1609790 है। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने आटा, चावल व गेहूं का बफर स्टॉक दो महीने के लिए कर लिया है। इसमें 3028 क्विंटल चावल, 757 क्विंटल आटा का स्टॉक शामिल है। अनाज का प्रतिदिन जम्मू संभाग में आवश्यकता 483 मीट्रिक टन की है।
विज्ञापन

साथ ही विभाग के स्टॉक की क्षमता 3930 मीट्रिक टन है। वर्तमान में 1884 मीट्रिक टन अनाज का स्टॉक मौजूद है।
-----------
ज्वाइंट डायरेक्टर फूड जोगेंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में विभाग के पास पर्याप्त अनाज का भंडारण है। आमजन को परेशान होने की जरूरत नहीं है। टीमेंं भी बाजार में नजर रख रही हैं। ऐसे में किसी तरह के गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगेंद्र सिंह जसरोटिया, संयुक्त निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed