फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, fire

Jammu News: अस्थायी कैंपों में दमकल वाहनों, कर्मियों की तैनाती 17 से

विज्ञापन
jammu, administration, fire
फॉयर सर्विसेज की ओर से जम्मू, सांबा और कठुआ में आग लगने वाले हॉट स्पॉट चिह्नित
विज्ञापन

गेहूं की फसल के रखरखाव को लेकर एडवाइजरी जल्द होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में गेहूं की फसल पक चुकी है। आगामी छह से सात दिन में कटाई शुरू हो जाएगी। लेकिन पारा चढ़ने पर आग से फसल को बचाना एक बड़ी चुनौती रहेगी। इससे निपटने के लिए फॉयर सर्विसेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फसल को आग से बचाने के लिए जम्मू, सांबा और कठुआ में आग लगने वाले हाॅट स्पॉट चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर दो महीनों तक दमकल विभाग की ओर से अस्थायी कैंप स्थापित किए जाएंगे, ताकि आग लगने पर तत्काल फसल को बचाया जा सके। 17 अप्रैल से अस्थायी कैंपों में दमकल वाहनों और कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार आरएस पुरा, सांबा, हीरानगर, अखनूर, चकरोई, मढ़, अरनिया और बिश्नाह को हाॅट स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है। इन जगहों पर ही गेहूं की फसल में सबसे अधिक आग लगती है। यूं तो इन क्षेत्रों में दमकल वाहन मौजूद हैं। लेकिन इन्हीं जगहों में अस्थायी कैंप भी स्थापित किए जाएंगे, जहां पर दमकल वाहन उपलब्ध होंगे। जो विशेष तौर पर गेहूं में आग लगने की घटना के दौरान सहायक सिद्ध होंगे। इनकी दो माह के लिए स्थापित किया जाएगा। गौरतलब रहे कि जम्मू, सांबा और कठुआ में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन



लोगों को जागरूक भी करेंगे
14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक फसल को आग से बचाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। आग लगने की स्थिति, खड़ी फसल को बचाने और कटी हुई फसल के रखरखाव को लेकर एडवाइजरी बना ली गई है, जिसे किसानों तक पहुंचाया जाएगा। आगजनी के हाॅट स्पॉट चिह्नित हैं, जहां अस्थायी दमकल स्टेशन बनाए जाएंगे। 17 अप्रैल से अस्थायी कैंपों में दमकल वाहनों के साथ कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज कुमार रैना, उप निदेशक, दमकल सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed