{"_id":"67fd790f999a0af52107fcf9","slug":"jammu-administration-fire-and-services-jammu-news-c-10-lko1027-589161-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में एक बार करवाएं इलेक्ट्रिक ऑडिट, बचेंगे घटनाओं से : एडीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में एक बार करवाएं इलेक्ट्रिक ऑडिट, बचेंगे घटनाओं से : एडीजीपी
विज्ञापन
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं निदेशालय गांधीनगर के परिसर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर हुआ कार्यक्रम
अधिकारी बोले- बिजली के उपकरणों के खराब होने से बढ़ता है आग का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 50 फीसदी आगजनी की घटनाएं समय पर इलेक्ट्रिक ऑडिट का न करवाना होता है। व्यावसायिक व सार्वजनिक संस्थान यहां तक की घरों में एक बार बिजली की तारे बिछाने के बाद कई-कई सालों तक उसका ऑडिट नहीं किया जाता है, जो फिर आग लगाने का कारण बनता है।
यह बातें जम्मू-कश्मीर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं के निदेशक एडीजीपी आलोक कुमार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं निदेशालय गांधीनगर के परिसर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर हुए कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि हालांकि घरों में इस तरह का ऑडिट करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन साल में ऑडिट करवाना चाहिए ताकि समय रहते सचेत रहें।
कार्यक्रम में बलिदानी फायर फाइटर को श्रद्धांजलि दी गई। एडीजीपी ने कहा कि आंकड़े और विश्लेषण बताते हैं कि 50 फीसदी आगजनी की घटनाओं का कारण बिजली के उपकरणों का खराब होना होता है। थोड़ी सी जागरूकता बड़े नुकसान से बचा सकती है। गैस सिलिंडर के रेगुलेटर और घर से बाहर जाते समय बिजली के मुख्य स्विच को बंद करना चाहिए। सभी को पता है, लेकिन हम कोताही बरतते हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में गर्मियों में 20 फीसदी आगजनी की घटनाएं लापरवाही से होती हैं। सिगरेट का जला हुआ बट छोड़ने या जलाई गई आग को पर्याप्त रूप से न बुझाने के कारण फसलों में आग लग जाती है। कश्मीर में सर्दियों में सिगड़ी और कांगड़ी आगजनी का कारण बनता है। वहां घरों में लकड़ी के ढांचा ज्यादा होता है। ऐसे एक बार आग पकड़ लेने पर तब तक नहीं बुझता जब तक पूरी तरह जल नहीं जाता है।
-- --
हर घर फायर फाइटर कार्यक्रम किया है शुरू
एडीजीपी ने कहा कि दमकल विभाग ने हर घर फायर फाइटर कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, मेडिकल स्टाफ को जागरूक करना है ताकि कम से कम आगजनी की घटनाएं हो, यह होना पर उनपर जल्द काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक 3949 जागरूकत कार्यक्रम आयोजित करवाए, जिसमें 8.23 लाख लोगों को जोड़ा गया।