फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, checking, seal

Jammu News: मानकों का पालन न करने पर तीन मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
jammu, administration, checking, seal
मेडिकल स्टोरों की जांच करतीं एडीएम अनसूया जामवाल    स्रोत - सूचना विभाग - फोटो : सड़क सुरक्षा माह के चलते बिना बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाता विद्यार्थी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एडीएम अनसूया जमवाल ने बख्शी नगर इलाके में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुसूची एच में शामिल दवाओं के प्रोटोकॉल का पालन, लाइसेंस, कंप्यूटरीकृत बिलिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान मानकों का पालन न करने पर तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें सील किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानें मानकों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं। कई में दवाओं के रिकॉर्ड में कमी पाई गई, तो कइयों में खरीद और बिक्री के स्टॉक के बीच अंतर पाया गया। इस सबके लिए दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। तीन दुकानों को पंजीकृत फार्मासिस्ट न होने की वजह से सील कर दिया गया। साथ ही इनका लाइसेंस निरस्त करते हुए इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान एडीएम के साथ तहसीलदार परमदीप सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर निसार अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed