फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Accident Yatra Bus Overturns at S-Mode Hariganiwan in Gund many Injured

J&K Accident: कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 39 घायल; बचाव कार्य चलाया

Tue, 28 Jul 2026 08:02 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल
अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 08:02 AM IST
सार

गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने तेजी से बचाव कार्य से किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Jammu Accident Yatra Bus Overturns at S-Mode Hariganiwan in Gund many Injured
अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे। यह घटना गांदरबल जिले के गुंड इलाके में हरिगनीवान के एस-मोड के पास हुई। बस का पंजीकरण नंबर AR11 D5655 बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का नियंत्रण बिगड़ने से यह खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के जवान मौके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। घायल यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए कांगन के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव अभियान और घायलों का उपचार
बचाव दल ने तेजी से काम करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। कांगन के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल यात्रियों की हालत स्थिर है।

घायलों की स्थिति और पुलिस जांच
इस हादसे में करीब 39 यात्री घायल हुए हैं। दो यात्रियों के सिर में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। हादसे की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर लिया है। बस के सड़क से फिसलने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed