{"_id":"67fd786282dfa1a6b109aec3","slug":"jammu-accident-canal-road-jammu-news-c-10-agr1006-589291-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार मेटाडोर ओवरटेक करते समय कार पर चढ़कर पलटी, चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार मेटाडोर ओवरटेक करते समय कार पर चढ़कर पलटी, चार यात्री घायल
विज्ञापन
कैनाल रोड पर साइंस कॉलेज के पास दोपहर को हुआ हादसा
तालाब तिल्लो से ज्यूल चौक की ओर आ रही थी मेटाडोर
चालक का दावा - ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कैनाल रोड पर साइंस कॉलेज के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तालाब तिल्लो से ज्यूल चौक की ओर आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ओवरटेक करते समय एक कार पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में चार यात्री घायल हुए, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। चालक ने ब्रेक फेल होने का दावा किया है।
दोपहर 12 बजे हुए इस हादसे के समय मेटाडोर में सात-आठ यात्री सवार थे। हादसे में मेटाडोर और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद कैनाल रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मेटाडोर को सीधा कर नवाबाद पुलिस थाने ले गई।
यात्री रामपाल ने बताया कि वह तालाब तिल्लो के बोहड़ी से मेटाडोर में सवार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और परिचालक के आराम से चलाने के निर्देश को नजरअंदाज कर दिया। मेटाडोर चालक ने अपनी ओर से ब्रेक फेल होने का दावा किया। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि मेटाडोर अत्यधिक गति से चल रही थी और तीन-चार यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जीएमसी भेजा गया। मेटाडोर चालक की पहचान शमी कुमार पौनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नवाबाद थाने में मामला किया है। हादसे में निखिल गुप्ता निवासी आनंदनगर बोहड़ी, हंस राज आनंदनगर बोहड़ी, जवाहर लाल निवासी व सुरेश कुमार दोनों निवासी गजनसू मढ़ घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जिले में पिछले मेटाडोर हादसे
3 फरवरी 2020: घरोटा के अगोर गांव में ओवरटेक करते मेटाडोर पलटी, सहचालक की मौत, 15 घायल
3 नवंबर 2021: रिहाड़ी में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, 5 घायल, चालक फरार
22 मार्च 2024: आरएस पुरा मार्ग पर सिंबल कैंप के पास मेटाडोर पलटी, 1 महिला की मौत, 4 गंभीर घायल
7 अक्टूबर 2024: मथवार में मेटाडोर पलटने से 1 महिला की मौत, 10 घायल