{"_id":"6377e1605006bd695b17dff7","slug":"jammu-a-labourer-from-bihar-killed-by-hitting-his-head-with-a-hammer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : नौशेरा में बिहार के मजदूर की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : नौशेरा में बिहार के मजदूर की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Sat, 19 Nov 2022 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:17 AM IST
सार
Jammu :मजदूर का शव वार्ड नंबर-2 में शिव मंदिर के निकट पड़ा मिला है। मौके पर पुलिस को हथौड़ा भी मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक हथौड़े से प्रहार करके मजदूर को मारा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौशेरा में बिहार के एक मजदूर की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसका शव वार्ड नंबर-2 में शिव मंदिर के निकट पड़ा मिला है। मौके पर पुलिस को हथौड़ा भी मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक हथौड़े से प्रहार करके मजदूर को मारा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि वार्ड-2 में शिव मंदिर के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से एक हथौड़ा भी बरामद किया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान विशाल कुमार (22) पुत्र बलीस्टार महतू निवासी सीवान, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह मिस्त्री का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन