Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: A goods train carrying 2,768 tonnes of rice in 42 wagons will reach Anantnag today.

Jammu: आज पहली बार 42 वैगन में 2768 टन चावल लेकर अनंतनाग पहुंचेगी मालगाड़ी, 24 घंटे से भी कम समय लगेगा

Fri, 23 Jan 2026 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 01:17 AM IST
सार

पहली बार 42 वैगन की मालगाड़ी अंबाला मंडल के संगरूर गुड्स शेड से 2768 टन चावल लेकर अनंतनाग पहुंचेगी।

विज्ञापन
Jammu: A goods train carrying 2,768 tonnes of rice in 42 wagons will reach Anantnag today.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लाॅजिस्टिक्स व्यवस्था के दृष्टिकोण से जम्मू रेल डिवीजन के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास रहेगा। पहली बार 42 वैगन की मालगाड़ी अंबाला मंडल के संगरूर गुड्स शेड से 2768 टन चावल लेकर अनंतनाग पहुंचेगी। यह पूर्ण रेक मालगाड़ी के अपने लोडिंग पाइंट से 24 घंटे से भी कम समय में अनंतनाग गुड्स टमिर्नल पहुंचने की उम्मीद है। इससे घाटी में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और वितरण नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


अनाज से भरी यह मालगाड़ी बिना किसी बाधा व सड़क परिवहन के मुकाबले बहुत ही कम समय में पंजाब से कश्मीर पहुंचेगी। आने वाले समय में भी अनाज व अन्य खाद्य सामग्री देश के विभिन्न कोनों से सीधे रेल मार्ग से कश्मीर घाटी पहुंचेगी। इसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर घाटी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
विज्ञापन


42 वैगन वाली पहली रैक का सफलतापूर्वक पहुंचना, क्षेत्र में तेजी से माल ढुलाई और लाॅजिस्टिक्स क्षमता में वृद्धि का संकेत है। इससे न केवल माल परिवहन सुगम होगा बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी काफी आसानी होगी। सिंघल ने कहा कि भविष्य में रेलवे द्वारा भारतीय खाद्य निगम की खाद्यान्न माल गाड़ियों का संचालन अर्थव्यवस्था को आधारभूत संरचना देने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दिसंबर को 1384 टन खाद्यान्न लेकर अनंतनाग पहुंची थी मालगाड़ी
इससे पहले 21 दिसंबर 2025 को एफसीआई की खाद्यान्न लदी 21 बोगी वाली मालगाड़ी फिरोजपुर मंडल के अजीतवाल गुड्स शेड से रवाना होकर उसी दिन अनंतनाग गुड्स टमिर्नल पहुंची थी जिसमें लगभग 1384 टन वजन था। अब भारतीय खाद्य निगम के साथ लगातार बातचीत के बाद लाॅजिस्टिक्स लागत बचाने और आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने में काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed