फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: 3868 tokens issued 812 devotees did tatkal registration for amarnath yatra

जम्मू: 3868 टोकन जारी, 812 श्रद्धालुओं ने कराया तत्काल पंजीकरण, अब जल्द होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Mon, 03 Jul 2023 11:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 11:05 AM IST
सार

मंदिरों का शहर जम्मू श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश के अलग-अलग हिस्सों से यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।  विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर 812 श्रद्धालुओं का तत्काल पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन
Jammu: 3868 tokens issued 812 devotees did tatkal registration for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा को लेकर मंदिरों का शहर जम्मू श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश के अलग-अलग हिस्सों से यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर कोई बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मन में विश्वास और श्रद्धा लिए है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सरस्वती धाम में टोकन के लिए सुबह से ही लंबी कतार देखने के लिए मिल रही है। यात्री तड़के चार बजे से ही टोकन के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं। दिनभर 3868 टोकन जारी किए गए, जिसमें पहलगाम मार्ग से 2055 और बालटाल से 1813 यात्री जाएंगे। वहीं, विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर 812 श्रद्धालुओं का तत्काल पंजीकरण किया गया। बाबा के दर तक पहलगाम मार्ग से 379 और बालटाल से 433 यात्री पहुंचेंगे।
विज्ञापन


महाजन सभा तत्काल पंजीकरण केंद्र पर 206 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। पहलगाम मार्ग के लिए 57 में से 55 पुरुष और दो महिलाएं और बालटाल मार्ग के लिए 149 में 115 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल रहीं। वैष्णवी धाम में 243 तत्काल पंजीकरण हुए। बालटाल के लिए 148 और पहलगाम के लिए 95 यात्री दर्शन के लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन में 163 में से बालटाल के लिए 111 और पहलगाम के लिए 52 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया। गीता भवन में 33 साधु-संतों का तत्काल पंजीकरण किया गया। पहलगाम मार्ग के लिए 20 में से 19 पुरुष और एक महिला शामिल थी जबकि बालटाल के लिए 11 पंजीकरण में दस पुरुष और एक महिला है। राम मंदिर में 169 का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 155 में से 126 पुरुष और महिलाएं 29, बालटाल से 14 पुरुष सफर करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed