Srinagar Grenade Attack: हमले के तीन आतंकियों पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट; पाकिस्तान से मिल रही थी मदद
एनआईए ने श्रीनगर के संडे मार्केट ग्रेनेड हमले में आईएसआईएस और आईएसजेके से जुड़े तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनका उद्देश्य भारत के खिलाफ जंग छेड़ना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को श्रीनगर के संडे मार्केट में पिछले साल हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। तीनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस और आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर) से जुड़े हैं। पिछले साल तीन नवंबर में हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।
तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में, गिरफ्तारी के बाद की जानकारी
एनआईए ने शेख उसामा यासीन, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर नाइक को आरोपित बनाया है। तीनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। उसामा और उमर को घटना के सिर्फ चार दिन बाद सात नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अफनान को आठ नवंबर को गिरफ्तार किया गया। एनआईए के मुताबिक हमला भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की बड़ी योजना का हिस्सा था, अफनान ने भी इस साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
सीमा पार से आतंकियों को मिल रही थी मदद, एनआईए की जांच में खुलासा
सीमा पार से मिल रही थी आतंकियों को मददएनआईए की जांच में पता चला है कि यह हमला केवल आम वारदात नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाना, आम जनजीवन को बाधित करना और आतंकियों के हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाना था। एजेंसी के मुताबिक, हमले की योजना सीमा पार से मदद पाने वाले आतंकियों के एक नेटवर्क ने बनाई थी। एनआईए ने इस केस की जांच 31 जनवरी, 2025 को शुरू की थी, जोकि अब भी जांच जारी है।