फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jamaat s assets worth Rs 123 crore seized including separatist leader Ali Geelani in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: अलगाववादी नेता अली गिलानी समेत जमात की 123 करोड़ की संपत्ति जब्त, घाटी में SIA की बड़ी कार्रवाई

Sun, 25 Dec 2022 06:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 06:13 AM IST
सार

एसआईए ने आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए पुलवामा, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर जिलों में यह कार्रवाई की। एसआईए की सिफारिश पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों के द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद एक दर्जन स्थानों पर संपत्तियों को उपयोग और प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही जब्त किया गया।

विज्ञापन
Jamaat s assets worth Rs 123 crore seized including separatist leader Ali Geelani in jammu kashmir
SIA Raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ कश्मीर घाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 122.89 करोड़ रुपये की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया। इनमें दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के नाम पर पंजीकृत एक घर भी शामिल है। एसआईए ने आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए पुलवामा, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर जिलों में यह कार्रवाई की। एसआईए की सिफारिश पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों के द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद एक दर्जन स्थानों पर संपत्तियों को उपयोग और प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही जब्त किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बरजुल्ला (श्रीनगर दक्षिण) में 17 मरला और 199 वर्ग फुट से अधिक के दो मंजिला मकान सैयद अली शाह गिलानी और फिरदौस अहमद असमी के नाम पर हैं। बताया जाता है कि इस संपत्ति को 1990 के दशक के अंत में जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) द्वारा खरीदा गया था और गिलानी के नाम पर पंजीकृत किया गया था, जो शहर के हैदरपोरा क्षेत्र में स्थानांतरित होने से पहले 2000 की शुरुआत तक वहां रहते थे। गिलानी का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति को बाद में जेईआई के अमीर (प्रमुख) के निवास के रूप में इस्तेमाल किया गया था। शोपियां के मोलू चित्रगाम इलाके के रहने वाले शहजादा औरंगजेब के घर की भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन

जमात की 188 संपत्तियों की पहचान
जेईआई की ये संपत्तियां प्रतिबंधित संगठन से संबंधित संपत्तियों की श्रृंखला में अधिसूचित की जाने वाली संपत्तियों का चौथा समूह हैं। एसआईए ने पूरे केंद्रशासित प्रदेश में जमात की 188 संपत्तियों की पहचान की है जिन्हें या तो अधिसूचित किया गया है या आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधिसूचित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार की कार्रवाई एसआईए की ओर से बटमालू पुलिस स्टेशन में वर्ष 2019 में दर्ज प्राथमिकी की जांच का परिणाम है। अधिकारियों ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई के दौरान पता चला कि कुलगाम में लगभग एक दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। वर्तमान में जेईआई की इन संपत्तियों पर किराए से धन अर्जित किया जा रहा है। इन्हें जारी रखने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

एनआईए के दिल्ली, पंजाब जम्मू-कश्मीर में छापे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में शनिवार को दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर छापा मारा। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन समेत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामला 20 अगस्त को स्वत: दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि आतंकी गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से हथियार, गोला बारूद, आईईडी की तस्करी शामिल है। इनका इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में संगठित आपराधिक गैंगों और आतंकी संगठनों के बम धमाकों और लक्षित हत्याओं जैसी गतिविधियों में किया जा रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि छापों के दौरान डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जैसे विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। सूत्रों का कहना है कि एनआईए ने शुक्रवार को भी कई जगहों पर छापे की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

सीमापार से हथियारों की तस्करी नाकाम, जखीरा बरामद
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। सेक्टर के हथलंगा इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस व सेना ने संयुक्त ऑपरेशन में हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा पकड़ा है। इसमें आठ एके 74यू राइफल, 24 मैगजीन और 560 कारतूस, 12 चीनी पिस्टल और इसकी 24 मैगजीन व 244 गोलियां, 14 पाकिस्तानी ग्रेनेड, पांच पाकिस्तानी झंडे की छाप वाले 81 गुब्बारे, मेड इन पाकिस्तान प्रिंट वाली पांच गेहूं की बोरियां और अन्य सामग्रियां शामिल हैं। उड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8 एके 74 राइफल, चीन निर्मित पिस्टल, पाकिस्तानी ग्रेनेड मिले
पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बारामुला पुलिस और सेना की तीन राजपूत राइफल्स बटालियन ने उड़ी के हथलंगा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। यह जखीरा एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास बरामद किया गया है। ये सभी हथियार आधुनिक हैं और एलओसी के उस पार बैठे आतंकी सरगनाओं ने घाटी में सक्रिय आतंकियों के लिए भेजे हैं। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी दहशतगर्द इस पार दाखिल नहीं हो सकते, इसलिए फेंसिंग के उस पार से ही हथियार फेंककर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed