जम्मू। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्या जाने के लिए जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा और नेता के क्रांति अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाएं, जरूरतमंदों को भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराएं। प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने केंद्र सरकार से राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग की। इस मौके पर विजय लोचन, अब्दुल गनी टेली, राकेश सिंह राका, मोहन लाल कैथ, चौधरी रजाक, तरसेम खु्ल्लर, एस. अरुण पाल सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। ब्यूरो