{"_id":"5a1ebc8f4f1c1b72548c0371","slug":"jakir-musa-new-video-goes-to-viral-on-social-media-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकी ज़ाकिर मूसा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकी ज़ाकिर मूसा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में ज़ाकिर मूसा की अगुवाई वाले अंसार गजवत उल हिंद ग्रुप का पहला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पहली बार ज़ाकिर मूसा अपने 7 से 8 साथियों के साथ दक्षिणी कश्मीर के जंगलों में खाने पीने का समान के साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हथियारों से लैस आतंकी जंगल में चाय बनाते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो की बातचीत को जिहादी तराने से डब किया गया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि आईएसआईएस की तर्ज़ पर आतंकियों के वायरल वीडियो का तराना अरबी भाषा में है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आतंकी अपने वीडियो में कश्मीरी या उर्दू के तरानों का प्रयोग करते थे। वीडियो रात के अंधरे और सुबह के वक़्त दो हिस्सों में शूट किया गया है और यह दिखाने की कोशिश की गई है कि मुश्किलों के बावजूद आतंकी जिहाद पर निकले हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इनके साथ जुड़ सकें और यह घाटी के स्थानीय लोगों का समर्थन हासिल कर सकें।
विज्ञापन
इस वीडियो के वायरल होने की एक खास बात यह भी है कि आतंकी जाकिर मूसा का उसके ग्रुप से साथ यह पहला वीडियो है जिसमें सब एक साथ दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्रीनगर में अंसार गजवत उल हिंद का एक बैनर दिखा था जिसमें ज़ाकिर मूसा के साथ ओसामा बिन लादेन की भी तस्वीर लगी थी।
ज़ाहिर सी बात है कि अब ज़ाकिर मूसा ने भी अपने विडियो वायरल कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश शुरू की है और जिस तरह कश्मीर में विभिन इलाक़ों में प्रदर्शनों के दौरान ज़ाकिर मूसा के नारे बुलंद होते दिख रहे हैं वो इशारा करते हैं कि घाटी में धीरे-धीरे ज़ाकिर मूसा का समर्थन बढ़ रहा है जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है