फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jaish terrorist noor mohhmad trali plan pulwama crpf camp attack before death

तीन फुटिए नूर तांत्रे के खुराफाती दिमाग की साजिश से हुआ पुलवामा हमला, मरने से पहले की थी रेकी

Mon, 01 Jan 2018 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 01 Jan 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
jaish terrorist noor mohhmad trali plan pulwama crpf camp attack before death
- फोटो : file photo

जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर नूर तांत्रे मरने के बाद भी हमला करा गया। यह हमला नूर तांत्रे के खुराफाती दिमाग की साजिश थी। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि हमले से पहले मारे गए आतंकी सीआरपीएफ कैंप की रेकी कर चुके थे।

विज्ञापन


इनके साथ तब नूर तांत्रे भी था। नूर तांत्रे मरने से पहले इन आतंकियों को पूरी लोकेशन और घटनास्थल का दौरा करा चुका था।सैन्य सूत्र बताते हैं कि ये सब यहां हमला करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही इनके बारे में सुरक्षाबलों को पता चल गया।
विज्ञापन


इनकी सूचना पर पुलिस ने नूर तांत्रे को तो ढेर कर दिया, लेकिन बाकी के आतंकी भाग गए। सूत्रों का यह भी कहना है कि भागने वाले आतंकी पाकिस्तानी थे। इन भागे हुए आतंकियों ने ही ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया है 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पांच दिन पहले ही तीन फुटिया जैश कमांडर आतंकी नूर तांत्रे इसी इलाके में ढेर कर दिया गया था। अमर उजाला ने छापा था कि नूर के पास सुरक्षा प्रतिष्ठानों की कई जानकारियां हैं। यह भी बताया था कि आशंका है कि नूर ने इन प्रतिष्ठानों का नक्शा बनाकर जैश को दिया हो।

नूर तांत्रे पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के कई ठिकानों की जानकारी रखता था। नूर की मौत के छठे दिन ही आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया और इसमें उनको कामयाबी भी मिल गई, जबकि इससे पहले भी जैश के आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, लेकिन आतंकियों को मार गिराया गया था।

सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले नूर जैश-ए-मोहम्मद को कई सुरक्षा ठिकानों की जानकारी दे चुका है। जो आने वाले समय में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद भी बयान जारी कर चुका है कि यह हमला नूर मोहम्मद तांत्रे, तल्ला राशिद और मोहम्मद भाई की मौत का बदला है। 

पठानकोट से शुरू सिलसिला अब तक है जारी

jaish terrorist noor mohhmad trali plan pulwama crpf camp attack before death
पठान कोट हमला - फोटो : PTI

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौति बन गया है। जैश हमेशा फिदायीन हमले करता आया है। पठानकोट एयरबेस हो या फिर उड़ी हमला। दोनों में ही भारतीय सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले पांच बड़े हमले इस बात के प्रमाण हैं। 

पठानकोट में एयरबेस पर हमला करने के बाद भी जैश के हमले जारी हैं। पठानकोट के बाद अब तक उड़ी, नगरोटा, पुलवामा पुलिस लाइन, सुंबल, श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप आदि पर जैश ने हमले किए हैं। जैश एक चार से पांच दल अब भी घाटी के पुलवामा, बारामुला, कुपवाड़ा, अनंतनाग, शोपियां में सक्रिय हैं।

आईजी ने भी जताई थी आशंका
जैश आतंकियों ने 2017 में 27 अगस्त को पुलवामा जिला पुलिस लाइन में हमला किया था। इसमें चार सीआरपीएफ और चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए। इस हमले के बाद आईजी कश्मीर ने बयान जारी कर कहा था कि जैश और फिदायीन हमले कर सकता है।

आईजी ने कहा था कि घाटी के अलग-अलग हिस्सों में जैश के चार से पांच ग्रुप सक्रिय हैं। जो कभी भी हमले कर सकते हैं। 

घाटी में एक हफ्ते से थे फिदायीन हमले के इनपुट

jaish terrorist noor mohhmad trali plan pulwama crpf camp attack before death

कश्मीर घाटी के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के इनपुट पिछले कई दिनों से थे। बावजूद इसके आतंकियों ने साल के अंतिम दिन बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया। खुफिया एजेंसियों की ओर से इनपुट जारी किए गए थे कि श्रीनगर सहित अन्य आतंकवाद ग्रस्त जिलों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं।

आतंकियों की ओर से नव वर्ष के पहले दिन या साल के अंतिम दिन हमला करने के स्टीक इनपुट थे। बावजूद इसके आतंकी हमला हो गया। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि जैश ए मोहम्मद कई दिनों से पुलवामा जिले में हमला करने की तैयारी कर रहा था। वहीं इस हमले के बाद अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed