फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish-e-Mohammed preparing fidayeen terrorist on name of Afzal Guru name

अफजल गुरु के नाम पर फिदायीन तैयार कर रहा जैश-ए-मोहम्मद

Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed preparing fidayeen terrorist on name of Afzal Guru name

संसद पर हमला कर चुके अफजल गुरु की मौत के बाद भी उसका नाम जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है। अफजल के नाम पर कश्मीर के युवाओं को फिदायीन बनाया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी अफजल के करीबी रहे कुछ आतंकियों को दी गई है। ऐसे करीब आधा दर्जन आतंकी है, जो अफजल के नाम पर नए फिदायीन तैयार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मारा गया जैश कमांडर नूर तांत्रे भी अफजल का करीबी था। नूर तांत्रे ने ही पुलवामा के 16 साल के आतंकी को फिदायीन बनाया। खुफिया एजेंसी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन की इस साजिश को नाकाम बनाने का तोड़ ढूंढ रही हैं। जानकारी के अनुसार जैश ए मोहम्मद की ओर से किए गए पिछले सभी बड़े हमले अफजल गुरु बिग्रेड ने किए हैं। बेशक इसमें पाकिस्तानी आतंकी थे। लेकिन पाकिस्तान के अलावा अब कश्मीर के आतंकियों को भी इस बिग्रेड का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जैश ए मोहम्मद अफजल गुरु का नाम लेकर कश्मीरी आतंकियों को उकसा रहा है। कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के लिए काम करने वाले आतंकियों की संख्या 30 से 40 के बीच है। इनमें एक आधा दर्जन ऐसे हैं, जो अफजल के साथ किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं। यह आतंकी 40 से 45 साल की आयु के हैं। यहीं नहीं, अफजल के करीबी रहने वाले कुछ आतंकी पीओके में भी हैं, जो वहां से अफजल गुरू के नाम पर आतंकी तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े हमले अफजल बिग्रेड के
नगरोटा के सैन्य कैंप, उड़ी के सैन्य कैंप, पुलवामा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर, पठानकोट एयरबेस और सोपोर में आईईडी हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद के अफजल बिग्रेड का हाथ है। पुलवामा में हमले करने वाले 16 वर्षीय आतंकी के जारी वीडियो में भी वह यह कहता नजर आया कि वह अफजल बिग्रेड का हिस्सा है। पठानकोट, उड़ी कई हमले इस बिग्रेड ने किए और भविष्य में भी अफजल बिग्रेड के नाम पर हमले होते रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि घाटी के कुछ स्थानीय आतंकी अफजल गुरू बिग्रेड में शामिल हो चुके हैं, जो आने वाले दिनों में फिदायीन हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed