फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish e Mohammed Commander Sajad Nawab Dar neutralised in encounter in Kashmir

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों से मुठभेड़ में जैश कमांडर सज्जाद डार ढेर

Thu, 09 Apr 2020 01:53 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jaish e Mohammed Commander Sajad Nawab Dar neutralised in encounter in Kashmir
सज्जाद अहमद डार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान सज्जाद अहमद डार निवासी सैदपुरा सोपोर के तौर पर हुई है। उससे हथियार भी बरामद हुआ है। सज्जाद जैश का उत्तरी कश्मीर का कमांडर था। वह वर्ष 2018 से इलाके में सक्रिय था। उसे संगठन में स्थानीय युवाओं की भर्ती का काम सौंपा गया था। उस पर कई अन्य मामले भी दर्ज थे।

  सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि इलाके में 3-4 आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 179 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने सोपोर, आरमपुरा के गुलबड़ इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। करीब 14 घंटे तक इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।

विज्ञापन



सैन्य कर्मियों व पुलिस वालों की हत्या में भी शामिल था सज्जाद
सोपोर में मारा गया जैश का स्थानीय कमांडर सैन्य कर्मियों व पुलिस के जवानों की हत्या में भी शामिल रहा है। साथ ही स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करता था। मुठभेड़ खत्म होने के बाद मारे गए आतंकी के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर कश्मीर के डीआईजी सुलेमान चौधरी ने बुधवार को बताया कि हमें पुख्ता सूचना मिली  थी कि सोपोर के इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 27 आरआर, सीआरपीएफ व एसओजी ने ऑपरेशन शुरू किया जिसमें सज्जाद मारा गया। उसके पास से एक एके रायफल, एक यूबीजीएल, तीन मैगजीन, कारतूस, सेना की वर्दी, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। वह वर्ष 2018 से इलाके में सक्रिय था। वह किन-किन घटनाओं में शामिल था इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed