{"_id":"5c768f25bdec224dce1679e7","slug":"jaish-e-mohammad-sleep-cell-active-in-india-for-blast-in-delhi-mumbai-and-several-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर सेल से बम धमाके कर सकता है जैश, देश के इन बड़े शहरों को बना सकता है टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर सेल से बम धमाके कर सकता है जैश, देश के इन बड़े शहरों को बना सकता है टारगेट
Wed, 27 Feb 2019 06:52 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट में आतंकी कैंप तबाह होने के बाद खूंखार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का नेटवर्क लगभग ध्वस्त हो चुका है, लेकिन इसका सरगना मौलाना मसूद अजहर अब तक आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के सुरक्षा घेरे में है। वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश के सबसे बड़े कैंप को ध्वस्त किया है, ऐसे में अजहर का रिएक्शन आने की पूरी आशंका है।
सूत्रों का कहना है कि कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में मौजूद जैश के आतंकियों का स्लीपर सेल सीरियल ब्लास्ट कर सकता है। जिस तरह दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में बम धमाके हुए थे, उसी तरह का कदम जैश फिर उठा सकता है। कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, गुजरात जैसे इलाके जैश के स्लीपर सेल के निशाने पर हो सकते हैं।
पूर्व मेजर जनरल जीएम जमवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि जैश एक साथ आईईडी विस्फोट कर सकता है। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में जैश के दो आतंकी भी पकड़े गए थे। यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले में शामिल एक आतंकी अभी फरार है। ऐसे में आशंका है कि जैश कुछ कर सकता है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर केंद्र को भी अलर्ट किया है।