{"_id":"5d8e6aba8ebc3e93ad104ffc","slug":"jaish-e-mohammad-sended-weapons-from-drone-along-the-india-pakistan-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से तरनतारन में नेंगरू ने भिजवाए थे ड्रोन से हथियार, जैश का भी है हाथ, यह रहा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से तरनतारन में नेंगरू ने भिजवाए थे ड्रोन से हथियार, जैश का भी है हाथ, यह रहा खुलासा
Sat, 28 Sep 2019 01:32 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की गिरफ्त में आए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी आशिक नेंगरू ने ही पंजाब के तरनतरान में ड्रोन से हथियार भिजवाए थे। कुछ हथियारों को नेंगरू के भतीजे इम्तियाज खान द्वारा पहले जम्मू फिर कश्मीर पहुंचाना था। इसी बीच वीरवार को इम्तियाज एसओजी के हत्थे चढ़ गया।
आशिक नेंगरू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। वह झज्जर कोटली सहित कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है। अब वह पंजाब और कश्मीर में बड़े हमले करने की फिराक में है। लखनपुर से पकड़े गए आतंकियों के तार भी उससे जुड़े बताए जा रहे हैं।
गुरुवार को एसओजी ने जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा, रामबन, बनिहाल और शोपियां से सात लोगों को पकड़ा था, जिनमें से चार को छोड़ दिया गया है। तीन को रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि तीनों ओवर ग्राउंड वर्कर हैं, जिन्हें जैश ने जम्मू में रेकी करने भेजा था। इन्हें जम्मू व आसपास के इलाकों में हाइड आउट बनाने का काम भी दिया गया था।
विज्ञापन
एमआई के सटीक इनपुट से पकड़े गए
जानकारी के अनुसार मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सटीक इनपुट दिए थे। इसमें कहा गया था कि जैश के लोग हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके तुरंत बाद एसओजी सक्रिय हो गई थी।