फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish and Punjab gangsters nexus exposed, NIA files chargesheet against five

Terror funding: जैश और पंजाब के गैंगस्टरों के गठजोड़ का खुलासा, एनआईए ने पांच के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Wed, 27 Jul 2022 06:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 06:20 PM IST
सार

आरोपियों में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला आतंकी आशिक नेंगरू उर्फ आशिक मोलवी  भी है, जो इस समय पाकिस्तान में है। अन्य में मुजम्मिल अहमद मलिक निवासी पुलवामा, रवि कुमार उर्फ नोना, जयदीप धवन उर्फ दीप, अमरबीर सिंह उर्फ गोपी महल निवासी पंजाब शामिल हैं।

विज्ञापन
Jaish and Punjab gangsters nexus exposed, NIA files chargesheet against five
एनआईए - फोटो : Social media

विस्तार

टेरर फंडिग मामले में पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर समेत पांच के खिलाफ राज्य जांच एजेंसी ने एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया। पिछले साल जम्मू में कश्मीर के एक वाहन से 43 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसी मामले में यह आरोप पत्र दायर किया गया। इसमें जैश आतंकियों तथा पंजाब के गैंगस्टरों के बीच गठजोड़ का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला आतंकी आशिक नेंगरू उर्फ आशिक मोलवी शामिल है, जो इस समय पाकिस्तान में है। अन्य में मुजम्मिल अहमद मलिक निवासी पुलवामा, रवि कुमार उर्फ नोना, जयदीप धवन उर्फ दीप, अमरबीर सिंह उर्फ गोपी महल निवासी पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन


16 नवंबर 2021 को जम्मू में तीन लोग 43 लाख की नकदी के साथ पकड़े गए थे। इसके पहले 14 मई को एसआईए इसी मामले में दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर चुकी है। पुलवामा के रहने वाले मौजम परवेज और उमर फारूक के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग पंजाब के अमृतसर से पैसा लेकर आए थे। एसआईए की जांच में सामने आया कि आरोपी परवेज और फारूक ने मुजम्मिल मलिक और आरोपी नेंगरू के साथ साजिश रची थी। यह पैसा जैश आतंकियों में बांटे जाने थे ताकि घाटी में आतंकी हमले किए जा सकें।

मलिक ने आतंकी फंडिंग की सुविधा दी थी, जिसने अपने ट्रक में परवेज और फारूक के आने जाने का प्रबंध किया। यह पैसा पंजाब के गैंगस्टर और नशीले पदार्थों के तस्करों ने दिया था। 

अमृतसर में निर्धारित स्थान से मिली थी राशि

परवेज और फारूक को अमृतसर राजमार्ग पर एक पूर्व-निर्धारित स्थान पर अमृतसर में अमरबीर सिंह से 5 लाख रुपये की अवैध आतंकी फंडिंग राशि प्राप्त हुई थी। यह राशि नेंगरू के इशारे पर दी गई थी। करीबी सहयोगी रवि कुमार और जयदीप धवन ने सहायता की।



रवि के अमृतसर स्थित आवास से हथियार भी बरामद हुए थे। अमरबीर सिंह पंजाब में एक गैंगस्टर है जो नशीले पदार्थों और हथियार तस्कर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला मांडियाला से जुड़ा है। वह हत्या और जबरन वसूली की 23 से अधिक मामलों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed